×

Aaj Ka Itihas 8 August : आज ही के दिन 1915 में भारतीय लेखक भीष्म साहनी का हुआ था जन्म

Aaj Ka Itihas 8 August : आज के दिन 8 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 7 Aug 2023 12:30 PM GMT
Aaj Ka Itihas 8 August : आज ही के दिन 1915 में भारतीय लेखक भीष्म साहनी का हुआ था जन्म
X
Aaj Ka Itihas 8  August (Image credit: Social media)

Aaj Ka Itihas 6 August: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 8 अगस्त से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 8 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 8 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 8 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 8 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

8 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ( Important events of August 8)

1549 - फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1700 - डेनमार्क और स्वीडन में 08 अगस्त शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
1864 - जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई।
1899 - ए. टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट करवाया।
1900 - बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शुरुआत हुई।
1919 - रावलपिंडी संधि के तहत ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मान्यता दी।
1942 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।
1945 - अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए।
1945 - द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1947 - पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
1967 - आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
1967 - दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।
1988 - अफगानिस्तान में नौ साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।
1991 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी।
1994- चीन और ताईवान के जनप्रतिनिधियों ने सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2002 - ताइवान आज़ाद होने के लिए जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा।
2003 - पन्द्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया।
2004 - जापान ने चीन को पराजित करके एशिया कप फ़ुटबाल जीता।
2007 - एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री बने।
2010 - तिब्बत के गंसू प्रांत में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 100 लोगों की मृत्यु हो गई तथा लगभग 2000 लोग लापता हो गए।
2010 - तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।
2013 - पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।

8 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ( Born on 8 August)

1908 - शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म हुआ।
1915 - भारतीय लेखक भीष्म साहनी का जन्म हुआ।
1921 - भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक वुलिमिरि रामालिंगस्वामी का जन्म हुआ।
1940 - भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का जन्म हुआ।
1948 - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ कपिल सिब्बल का जन्म हुआ।
1949 - बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य प्रसन्न आचार्य का जन्म हुआ।
1952 - भारतीय क्रिकेटर सुधाकर राव का जन्म हुआ।
1968 - भारतीय क्रिकेटर अबेय कुरुविला का जन्म हुआ।

8 अगस्त को हुए निधन (Died on 8 August)

2000 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1968-1969 में अध्यक्ष एस. निजलिंगप्पा का निधन हुआ।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story