×

Mumbai News: 24 जून को मुंबई-पुणे में होगा धमाका, पुलिस ने आरोपी को जौनपुर से किया गिरफ्तार

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और पुणे में बम विस्फोट की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से जौनपुर से गिरफ्तार किया है।

Jugul Kishor
Published on: 23 Jun 2023 7:42 AM GMT (Updated on: 23 Jun 2023 7:56 AM GMT)
Mumbai News: 24 जून को मुंबई-पुणे में होगा धमाका, पुलिस ने आरोपी को जौनपुर से किया गिरफ्तार
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और पुणे में बम विस्फोट की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से जौनपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी युवक से पूछताछ करेगी, कि आखिर उसने किसके कहने पर धमकी दी थी और इसके पीछे कौन है। फिलहाल, पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। आरोपी की पहचान दरवेश राजभर के रुप में हुई है।

इसलिए दी थी बम विस्फोट की धमकी

दरअसल, एक युवक ने मुंबई पुलिस को फोन करके धमकी दी थी, कि 24 जून की शाम साढ़े छह बजे मुंबई के अंधेरी और कुर्ला इलाके में बम धमाका होगा। इसके अलावा पुणे में बम धमाका होगा। फोन करने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि उसे दो लाख रुपयों की जरुरत है और दो लाख रुपए मिलने के बाद वह बम विस्फोट नहीं करेगा। फोन करने वाले युवक ने पुलिस से कहा था कि अगर उसे दो लाख रुपए मिल जाएं तो वह अपने दोस्तों के साथ मलेशिया चला जाएगा। बम धमाके की कॉल आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

मुंबई पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है, जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश के जौनपुर पहुंच गई और आरोपी को यूपी पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 505(1)(B), 505(2) और 185 के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

बीते महीने भी मुंबई को दहलाने की मिली थी धमकी

बता दें इससे पहले भी मुंबई पुलिस को बीते महीने (23 मई) को ट्विटर के जरिए मुंबई दहलाने की धमकी मिली थी। आरोपी ने मुंबई पुलिस को ट्विटर पर मैसेज भेजकर लिखा था कि मैं मुंबई में बहुत जल्द धमाका करने वाला हूं। इससे पहले 21 मई को एक युवक ने मुंबई पुलिस को फोन करके धमकी दी थी कि 26/11 हमले की तरह मुंबई में धमाका करने वाला हूं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story