×

अभिनेत्री से शर्मनाक हरकत! बस के पीछे खींच कर किया ऐसा, बनता रहा वीडियो

रेप हों जैसे आज-कल आम बात हो गई है, हर दिन कोई न कोई इससे लेकर नई खबर आती रहती है। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के भोपाल से खबर आ रही है।

Roshni Khan
Published on: 18 Dec 2019 10:47 AM GMT
अभिनेत्री से शर्मनाक हरकत! बस के पीछे खींच कर किया ऐसा, बनता रहा वीडियो
X

भोपाल: रेप हों जैसे आज-कल आम बात हो गई है, हर दिन कोई न कोई इससे लेकर नई खबर आती रहती है। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के भोपाल से खबर आ रही है। जहां 22 साल की एक एक्ट्रेस से छेड़खानी का मामला सामने आया है। ऐक्ट्रेस और उसकी एक दोस्त के साथ करीब दो दर्जन युवकों ने छेड़खानी की। जब ये चल रहा था तब वहां आस-पास गुजरने वाले लोग तमाश देख रहे थे और छेड़छाड़ का विडियो बनाने में खोए हुए थे। उन मनचलों ने दोनों महिलाओं को बस के पीछे खींचा और उनके साथ छेड़खानी की।

ये भी देखें:CAB की आड़ में नौजवानों को भड़काने का काम कर रहे हैं विरोधी- स्वतंत्रदेव सिंह

ऐसा बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे बाद भीड़ में से किसी ने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया लेकिन जिस टाइम पर पुलिस पहुंची, आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। ऐक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें साढ़े चार घंटे तक हनुमानगंज पुलिस थाने में बिठाया गया। इसके बाद जाकर पुलिस ने छेड़खानी और उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। ऐक्ट्रेस ने कहा कि वह इंदौर की रहने वाली है और अपनी एक दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए पहली बार भोपाल आई थी। वह मुंबई में काम करती है।

रेस्तरां के बाहर किए अश्लील कमेंट्स

16 दिसंबर सोमवार रात 11 बजे ऐक्ट्रेस, उसकी दोस्त और दोस्त का भाई नडरा बस स्टेशन के पास एक रेस्तरां में डिनर के लिए पहुंचे। आधी रात को ऐक्ट्रेस हाथ धोने उठी, इसी दौरान रेस्तरां के बाहर खड़े कुछ लड़कों ने उस पर अश्लील कमेंट्स करने लगे।

दोनों को बस के पीछे खींचकर छेड़खानी

ऐक्ट्रेस ने इसका विरोध किया। जब तक ऐक्ट्रेस की दोस्त और उसका भाई भी बाहर आ गए। उन लड़कों ने भाई को पीट दिया और ऐक्ट्रेस व उसके दोस्त को बस के पीछे ले जाकर छेड़खानी की। इतने में कुछ और लोग भी झुंड में शामिल हो गए और दोनों को छेड़ने लगे।

ये भी देखें:रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पीड़िता को साढ़े चार घंटे थाने में बिठाया

एक्ट्रेस ने बताया कि लोग अपने मोबाइल फोन पर उनके साथ हो रहे यौन उत्पीड़न का विडियो बना रहे थे। ऐक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे जीवन के वो आधे घंटे सबसे बुरे पल थे। पुलिस के पास घटनास्थल पर बनाए गए सारे विडियो भी हैं।' वहां के जांच अधिकारी एसआई घुमेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story