×

आदित्य ठाकरे के नाम पर इस ठग ने मातोश्री को लगाया हजारों रुपये का चूना, अरेस्ट

महाराष्ट्र में शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के एक कर्मचारी से धन वसूली के आरोप में 19 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कर्मचारी से एक पार्सल के बदले पैसे मांगे थे।

Aditya Mishra
Published on: 28 April 2023 7:31 AM GMT (Updated on: 28 April 2023 7:47 AM GMT)
आदित्य ठाकरे के नाम पर इस ठग ने मातोश्री को लगाया हजारों रुपये का चूना, अरेस्ट
X

मुंबई: महाराष्ट्र में शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के एक कर्मचारी से धन वसूली के आरोप में 19 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने कर्मचारी से एक पार्सल के बदले पैसे मांगे थे, जिसके बारे में उसका दावा था कि उसका आर्डर आदित्य ठाकरे ने किया था। मातोश्री में दिवंगत शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे रहते थे, वहां सुरक्षा बेहत सख्त रहती है।

ये भी पढ़ें...अयोध्या: उद्धव ठाकरे का बयान, मैंने कहा था पहले मंदिर फिर सरकार

पकड़े गये आरोपी का नाम धीरज मोरे है। मोरे पहले समान पहुंचाने का काम करता था और सेंट्रल मुंबई के परेल का रहने वाला है। उसे पहले भी ऐसे ही अपराध में गिरफ्तार किया गया है और वह हाल ही में जेल से रिहा हुआ। इस घटना के बाद मातोश्री में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोरे को मातोश्री में सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार को उस समय पकड़ा, जब एक पार्सल देने की कोशिश कर रहा था। उसका कहना था कि ये पार्सल युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने ऑर्डर किया है।

ये भी पढ़ें...बुर्के पर प्रतिबंध की मांग शिवसेना या उद्धव ने नहीं की: शिवसेना नेता संजय राउत

तीन बार की ठगी

जोन आठ के पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ सिंगे ने कहा कि मोरे इससे पहले तीन बार स्टाफ को धोखा देकर कम से कम 8500 रुपये हड़प चुका था। मोरे ने पहले हेडफोन, एक कॉपी और एक कंप्यूटर माइक की डिलीवरी की।

उन्होंने बताया कि मोरे ने इन चीजों के दाम बढ़ाकर लिए। चौथी बार स्टाफ को संदेह हुआ तो उन्होंने बंगले में जाकर आदित्य ठाकरे से इस बारे में पूछा कि क्या उन्होंने कोई ऑनलाइन आर्डर किया है। ठाकरे के इनकार करने पर मोरे का झूठ सामने आया।

उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत धोखेबाजी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान से ऐसे निपटे कि वह भारत से दोबारा उलझने लायक ना बचे : उद्धव ठाकरे

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story