×

तीन मई के बाद भी यहां रहेगा लॉकडाउन, देखिये कहीं आपका शहर इसमें तो नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कोरोना के रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की जानकारी दी है। देश के 130 जिलों में 3 मई के बाद भी लॉकडाउन की सख्ती रहेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन जिलों को रेड जोन घोषित किया है।  इसी हिसाब से अब अलग-अलग इलाकों में जिलों को जोन वाइज बांटा जा रहा है

suman
Published on: 1 May 2020 5:47 AM GMT
तीन मई के बाद भी यहां रहेगा लॉकडाउन, देखिये कहीं आपका शहर इसमें तो नहीं
X

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कोरोना के रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की जानकारी दी है। देश के 130 जिलों में 3 मई के बाद भी लॉकडाउन की सख्ती रहेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन जिलों को रेड जोन घोषित किया है। इसी हिसाब से अब अलग-अलग इलाकों में जिलों को जोन वाइज बांटा जा रहा है। इस तरह कोरोना महामारी जैसे-जैसे बढ़ रहा है, सरकार की रणनीति में बदलाव आ रही है।

यह पढ़ें....कोरोना पर ताजा रिपोर्ट: सिर्फ बूढे नहीं, युवा भी आ रहे चपेट में, इस उम्र के सबसे ज्यादा

इस आधार पर लिस्ट जारी

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा केस की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्टिंग के हिसाब से जिलों की नई लिस्ट तैयार की गई है। इसमें बताया गया है कि कौन सा जिला किस जोन में आता है और किस तरह सख्ती बरती जाएगी।

नए नियमों के अनुसार, किसी जिले में 21 दिनों से कोई कोरोना वायरस का नया केस नहीं आता है, तो वह ग्रीन जोन में आएगा। पहले ये समय 28 दिनों का था। 3 मई के बाद की लिस्ट के लिए 130 जिले रेड जोन, 284 ऑरेंज जोन और 319 जिले ग्रीन जोन में शामिल किए गए हैं।

कौन सी सिटी किस जोन में

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद को रेड जोन में ही रखा है। इसके अलावा महाराष्ट्र के 14, दिल्ली के 11, तमिलनाडु के 12, उत्तर प्रदेश के 19, बंगाल के 10, गुजरात के 9, मध्य प्रदेश के 9, राजस्थान के 8 जिले रेड जोन में शामिल हैं।

बिहार के 20, उत्तर प्रदेश के 36, तमिलनाडु के 24, राजस्थान के 19, पंजाब के 15, मध्य प्रदेश के 19, महाराष्ट्र के 16 जिले ऑरेंज जोन में शामिल हैं। वहीं, असम के 30, छत्तीसगढ़ के 25, अरुणाचल प्रदेश के 25, मध्य प्रदेश के 24, ओडिशा के 21, उत्तर प्रदेश के 20, उत्तराखंड के 10 जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं।

यह पढ़ें....कश्मीर पर ब्रिटेन में भारत की बड़ी जीत, नापाक पाकिस्तान को तगड़ा झटका

दिल्ली के सभी जिले रेड जोन में हैं, हरियाणा का गुरुग्राम ऑरेंज और फरीदाबाद रेड जोन में है। उत्तर प्रदेश का गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, आगरा, सहारनपुर रेड जोन में और गाजियाबाद, हापुड़, शामली ऑरेंज जोन में है।इन सभी जिलों में राज्यों के अनुसार समय समय पर बदलाव भी हो पाएंगे।

देश में कोरोना के अब तक 33 हजार 610 केस आए है और 1 हजार 75 लोगों की मौत हो चुकी है।

suman

suman

Next Story