×

लॉकडाउन के बाद एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर बदलेंगे ये नियम

ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही उड़ानों का संचालन और मेट्रो शुरु किया जा सकता है। तो अगर आप भी हवाई सफर और दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो ये आपके लिए जरुरी खबर है।

Shreya
Published on: 26 April 2020 10:41 AM GMT
लॉकडाउन के बाद एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर बदलेंगे ये नियम
X

नई दिल्‍ली: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान सभी तरह की हवाई यात्रा और यातायात बंद रखने गए हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही उड़ानों का संचालन और मेट्रो शुरु किया जा सकता है। तो अगर आप भी हवाई सफर और दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो ये आपके लिए जरुरी खबर है। क्योंकि अब यात्रा करने वाले यात्रियों को पुरानी आदतों में बदलाव करना पड़ेगा।

एंट्री से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी जरुरी

लॉकडाउन के खत्म होने के बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) और दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो में एंट्री करने से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और साथ ही यात्रियों के लिए मास्क पहनना भी अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें: किसान बदहाल: बिन मौसम बरसात से फसलें बर्बाद, कोरोना के बाद अब बारिश की मार

CISF ने तैयार किया एक खास प्लान

एयरपोर्ट और मेट्रो की सुरक्षा में तैनात CISF (एक फोर्स जो सिक्योरिटी संभालती है) ने इसके लिए एक प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य उपायों का भी पूरा ध्यान रखना जाएगा। दरअसल, लॉकडाउन का दूसरा फेज 3 मई को खत्म होने वाला है। ऐसे में कहा जा रहा है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद हवाई सेवा औ मेट्रो सेवा शुरु की जा सकती है।

बनाई गई ये खास रणनीति

CISF ने लॉकडाउन खत्म होने के बाद एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन और मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेनों के संचालने के तहत एक खास रणनीति बनाई है। CISF के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के खत्म होने के बाद एयरपोर्ट पर खास इंतजाम किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का नया फरमान, कोरोना की रोकथाम के लिए अब यूपी में होगा ये काम

यात्रियों के लिए मास्क लगाना होगा अनिवार्य

एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात जवान तो मास्क, ग्लव्स और खास उपकरणों से लैस होंगे ही, लेकिन यात्रियों के लिए यात्रा के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य होगा। नहीं तो उनको एयरपोर्ट में एंट्री नहीं मिलेगी। वहीं सुरक्षा जांच में लगे जवानों को पीपीई किट भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा मेट्रो के यात्रियों के लिए भी मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

सैनिटाइजर के साथ अनिवार्य होगा आरोग्य सेतु एप

इसके अलावा यात्रियों को अपने साथ सैनिटाइजर रखने के साथ-साथ मोबाइल में आरोग्य सेतु एप भी रखना आवश्यक होगा। प्रवक्ता ने बताया कि मेट्रो परिसर में एंट्री से पहले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। अगर उनका टेम्परेचर ज्यादा पाया जाता है या फिर किसी यात्री में खांसी, जुकाम या फिर फ्लू के लक्षण दिखेंगे तो उन्हें अंदर एंट्री नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें: 2000KM चलकर कर्तव्य निभाने पहुंचे ये दो मुख्य न्यायाधीश, नहीं किया उल्लंघन

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story