×

सरहद पर तनाव और कोरोना की मार में अटका मिलन, अब दुल्हन पहुंची इंडिया

आप ने वीर,जारा फिल्म तो देखा ही होगा यह कहानी भी बिल्कुल वीर जारा की तरह है। फिल्म में वीर जारा किस तरह से एक दूसरे से जुदा हो जाते हैं ठीक ऐसी ही कहानी है इस असल जिंदगी के वीर और जारा की

Shweta Pandey
Published on: 9 March 2021 10:40 AM GMT
सरहद पर तनाव और कोरोना की मार में अटका मिलन, अब दुल्हन पहुंची इंडिया
X
यह दोनों दूल्हें अपनी दुल्हनों से मिल कर बहुत खुश है।

नई दिल्लीः आप ने वीर,जारा फिल्म तो देखा ही होगा यह कहानी भी बिल्कुल वीर जारा की तरह है। फिल्म में वीर जारा किस तरह से एक दूसरे से जुदा हो जाते हैं ठीक ऐसी ही कहानी है इस असल जिंदगी के वीर और जारा की। भारत और पाकिस्तान में साल 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले। जिसमें दो हंसों के जोड़ो को जुदा होना पड़ा।

आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानीः

यह कहानी है राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले महेंद्र सिंह की। जिनकी शादी अप्रैल 2019 में पाकिस्तान के अमरकोट प्रांत के सिणोई गांव में हुई। वहीं जैसलमेर जिले के नेपाल सिंह की भी शादी इसी साल जनवरी में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुई। यह दोनों दूल्हें पाकिस्तान बारात लेकर थार एक्सप्रेस से पहुंचे थे। और दोनों का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। शादी के बाद से दोनों दूल्हें अपनी दुल्हनों को भारत लाने की तैयारी में थे।

तभी अचानक पुलवामा हमले और एयरस्ट्राइक की खबर मिली। और दोनों देशों के बीच फिर एक बार मतभेद हो गया। जिसके कारण यह इन दोनों दूल्हों को अपनी दुल्हनों के बगैर बारात लेकर भारत आना पड़ा। इनकी जुदाई साल 2020 और बढ़ गई। कोरोना ने इन दोनो के इंतजार को और बढ़ा दिया। कोरोना के कहर से लोगों के आवागमन पर लगाम लग गया।जिसके कारण दोनों दूल्हों को प्रतिक्षा करना पड़ा

आखिर कब मिले यह दोनों दूल्हें अपने दुल्हनों सेः

ये भी पढ़ेंःदिल्ली सरकार 75 हफ्ते मनाएगी ‘देशभक्ति महोत्सव’, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का ऐलान

राजस्थान के बाड़मेर जिले में दो परिवारों के लिए आठ मार्च यानी की महिला दिवस बहुत खास रहा। इस दिन दुल्हा महेंद्र सिंह और दुल्हन छगन कंवर और वही दूसरी तरफ दुल्हा नेपाल सिंह और दुल्हन कैलाश बाई सोमवार को वाघा-अटारी सीमा पर मिले। ये दोनो दुल्हने सरहद पार कर अपने साजन के घर भारत पहुंची। सरहद पार से आई दोनों दुल्हनों का स्वागत किया गया। सीमा पार करने के बाद दुल्हनों को सुरक्षा जांच और कोविड -19 टेस्ट की जांच भी किया गया।

किसके साथ आई ये दुल्हनियां-

ये भी पढ़ेंःकुत्तों की लड़ाई में रायबरेली के जज साहब घायल, अब चर्चाओं का बाजार गर्म

आप को बता दें कि नेपाल की दुल्हन कैलाश अपनी मां और भाई के साथ भारत आई है और वहीं महेंद्र की दुल्हन छगन कंवर अपने पिता के साथ आई है। यह दोनों दूल्हें अपनी दुल्हनों से मिल कर बहुत खुश है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta Pandey

Shweta Pandey

Next Story