×

पायलट को कोरोना: रास्ते से वापस हुआ विमान, मचा हड़कंप

विमान के अंदर केवल क्रू सदस्य मौजूद थे। अधिकारियों ने कहा, 'विमान को तुरंत वापस आने के लिए कहा गया। यह शनिवार दोपहर 12.30 बजे वापस दिल्ली लौट आया।

Aradhya Tripathi
Published on: 30 May 2020 12:10 PM GMT
पायलट को कोरोना: रास्ते से वापस हुआ विमान, मचा हड़कंप
X

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। लेकिन सरकार की ओर से लगातार छूट दी जा रही है। ऐसे में जबसे हवाई यात्रा को दुबारा शुरू किया गया है, तबसे कोरोना के केसों में लगातार बढ़ने की संख्या में तेजी आई है। आए दिन फ्लाइट्स में यात्रियों और पायलट के कोरोना संक्रमित होने की ख़बरें लागातर आ रही हैं। इसी क्रम में आज फिर एयर इंडिया की एक फ्लाइट में पायलट के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। जिसके चलते फ्लाइट को आधे रास्ते से वापस बुलाना पड़ा।

पायलट के संक्रमित होने पर फ्लाइट रास्ते से हुई वापस

हवाई यात्रा को पुनः शुरू करने के बाद से देश में कोरोना मरीजों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। इसी क्रम में आज एयर इंडिया की एक फ्लाइट में एक पायलट कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसके चलते एयर इंडिया ने दिल्ली से मॉस्को जाने वाले विमान को शनिवार सुबह आधे रास्ते से दिल्ली बुला लिया। कंपनी के एक वरिष्ट अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ए320 विमान में कोई यात्री नहीं थे और यह वंदे भारत अभियान के तहत मॉस्को से भारतीयों को वापस लाने के लिए जा रहा था,

ये भी पढ़ें- बढ़ेगा लॉकडाउन: मोदी-शाह की हुई बड़ी बैठक, जल्द होगा ऐलान

तभी जमीन पर मौजूद हमारी टीम को अहसास हुआ कि एक पायलट कोरोना पॉजिटिव है। विमान के अंदर केवल क्रू सदस्य मौजूद थे। अधिकारियों ने कहा, 'विमान को तुरंत वापस आने के लिए कहा गया। यह शनिवार दोपहर 12.30 बजे वापस दिल्ली लौट आया। क्रू सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है। भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया के दूसरे विमान को मॉस्को भेजा दिया गया है।'

गलती से पायलट की पॉजिटिव रिपोर्ट को बाताया गया निगेटिव

अधिकारियों ने बताया कि विमान को फ्यूमिगेट किया जाएगा। विमान उज्बेकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंचा था जब अधिकारियों को पता चला कि विमान में सवार एक पायलट कोरोना की चपेट में है। सूत्रों ने बताया कि टीम ने गलती से पायलट की पॉजिटिव रिपोर्ट को नेगेटिव पढ़ लिया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि रोजाना बहुत लोगों के जांच परिणामों को देखा जाता है। अकेले दिल्ली में रोजाना 300 क्रू सदस्यों के जांच परिणाम देखे जाते हैं। यात्रियों के बिना विमान ने शनिवार सुबह उड़ान भरी थी।

ये भी पढ़ें- सपा चुनाव में अब किसी बड़ी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी: अखिलेश यादव

विमान के उड़ान भरने के दो घंटे बाद एक अन्य सदस्य ने क्रू सदस्यों की जांच रिपोर्ट को दोबारा चेक किया जिसमें पायलट के पॉजिटिव होने का पता चला जो गलती से मॉस्को जाने वाले विमान में सवार था। एयर इंडिया ने मामले को छुपाने की बजाए तुरंत विमान को दिल्ली वापस बुला लिया। बता दें कि एयर इंडिया वंदे भारत अभियान के तहत कई उड़ानों को संचालित कर रहा है। सरकार ने इन उड़ानों को संचालित करने की अनुमति देने से पहले चालक दल के लिए कोरोना परीक्षण करना अनिवार्य कर दिया है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story