×

कुंभ की श्रेणी में बीजेपी की हर योजना सत्ता के दुरुपयोग का तरीका: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार ने एक दिन में 22 करोड़ पौधारोपण की दावेदारी को 'पर्यावरण महाकुंभ' बना दिया। अजीब बात है कि भाजपा की हर योजना को कुंभ की श्रेणी में रख दिया जाता है।

Dharmendra kumar
Published on: 10 Aug 2019 4:22 PM GMT
कुंभ की श्रेणी में बीजेपी की हर योजना सत्ता के दुरुपयोग का तरीका: अखिलेश
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार ने एक दिन में 22 करोड़ पौधारोपण की दावेदारी को 'पर्यावरण महाकुंभ' बना दिया। अजीब बात है कि भाजपा की हर योजना को कुंभ की श्रेणी में रख दिया जाता है। यह सत्ता के दुरुपयोग का भाजपा का तरीका है। इसकी सच्चाई भी जनता के सामने आने में देर नहीं लगेगी।

यह भी पढ़ें...नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए CWC में चर्चा शुरू, आज ही नाम का हो सकता है ऐलान

उन्होंने कहा कि वास्तव में भाजपा को पर्यावरण की स्वच्छता अपने विचारों में भी शामिल करनी चाहिए। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में रिकार्ड वृ़क्षारोपण हुआ था। जिस पर 'गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स' का प्रमाणपत्र भी मिला था। उस समय के पौधे आज तक जीवित हैं। अब भविष्य ही बताएगा कि भाजपा सरकार द्वारा वृक्षारोपण के बाद कितने पौधे जीवित रह सकेंगे।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार के काम का यह अनुसरण मुख्यमंत्री को ईमानदारी से करने की आदत डालनी चाहिए। केवल प्रचार की चकाचौंध पैदा करके ही विकास का झूठा सपना दिखाना अनैतिक है।

यह भी पढ़ें...सरकार का बड़ा फैसला, 24 आतंकी और पत्थरबाज लखनऊ जेल में शिफ्ट

भाजपा के पास जनता की समस्याओं के निदान के लिए कोई रोडमैप नहीं है। वह दिखावटी आयोजनों के जरिए जनता को भ्रमित करने की कोशिशें कर रही है। विकास की ठोस योजना तो अब तक बनी नहीं, समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर दिन काट रही है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता की आंख में धूल झोंकना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। समाजवादी सरकार के समय का विकास भाजपा नेतृत्व की आंखों में चुभता है इसलिए वह सत्य से दूर भागती है। जनता छल प्रपंच की भाजपाई राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story