×

अखिलेश ने डिंपल के समर्थन में किया रोड शो, कहा- महागठबंधन की चल रही आंधी

कन्नौज में समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी डिम्पल यादव के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को रोड शो किया। रोड शो में हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Dharmendra kumar
Published on: 27 April 2019 3:17 PM GMT
अखिलेश ने डिंपल के समर्थन में किया रोड शो, कहा- महागठबंधन की चल रही आंधी
X

लखनऊ: कन्नौज में समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी डिम्पल यादव के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को रोड शो किया। रोड शो में हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। अखिलेश यादव ने कन्नौज की जनता का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा देश की सबसे झूठी पार्टी है। पूरे प्रदेश में महागठबन्धन की आंधी चल रही है। इस गठबन्धन से परिवर्तन होगा। जो बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है उसकी शुरूआत उत्तर प्रदेश से होगी।

यादव ने जनता के स्वागत के बीच कहा कि भाजपा के लोग काम नहीं करते हैं सिर्फ जनता को गुमराह करते हैं। भाजपा के नोटबंदी और जीएसटी से जनता की बर्बादी हुई है। इसके अलावा प्रदेश में कामबंदी, कन्नौज में बनते हुए पफर््यूम पार्क और आलू की मंडी की बंदी और लैंड करते समय आंख की बंदी जिससे कि कहीं ‘एक्सप्रेस वे‘ न दिख जाएं यही उनके बड़े-बड़े काम है। अब लोग भाजपा का हिसाब करेगें।

यह भी पढ़ें...आखिर आज लखनऊ में राजनाथ और मुलायम की क्यों हुई मुलाक़ात?

कन्नौज से वर्तमान सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जब चुनावी मुद्दा बनेगा तो महिलाओं की भूमिका बढ़ चढ़कर सामने आएगी। उन्होंने कहा कि कन्नौज में जो अधूरे काम हैं उन्हें वे पूरा कराएंगी जैसे आलू मंडी, परफ्यूम पार्क, सड़कें तथा जनोपयोगी अन्य कार्य। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हीनभावना से काम कर रही है। समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100, एम्बूलेंस सेवा 108, प्रसूताओं के लिए 102नं0 तथा महिला सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा शुरू की थी, इन्हें बर्बाद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें...अहमदनगर: चुनावी रैली के दौरान बेहोश हुए नितिन गडकरी

कन्नौज के गुरसहायगंज स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर छिबरामऊ होते हुए सौरिख तक 20 किलोमीटर लंबे रोड शो में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। अखिलेश यादव और डिम्पल यादव समाजवादी रथ पर सवार होकर निकले।

यह भी पढ़ें...मुख्य चुनाव अधिकारी टी॰वेंकटेश्वर॰लू व DM कौशल राज शर्मा ने नैतिक मतदान पर की समीक्षा बैठक

उन्होंने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया जिस मार्ग से समाजवादी रथ निकला सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने अखिलेश और डिम्पल का फूलमालाओं से स्वागत किया। छतों पर खड़ी महिलाओं ने उन पर फूल बरसाए। इस्माइलपुर, टेराजाकट, तालग्राम, सरायदौलत, नगवापट््टी, कासिमनंदपुर, सिकंदरपुर, छिबरामऊ और सौरिख में जगह जगह रथ रोककर लोगो ने अखिलेश और डिम्पल का स्वागत किया। कई लोगों ने अखिलेश को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story