×

सावधान अलर्ट जारी: 9 राज्यों में बाढ़ का कहर, 238 लोगों की मौत

देश के कई राज्यों जैसे केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान बाढ़ की चपेट में आ चुका है। भयंकर बाढ़ की वजह से अब तक 238 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से बेहाल केरल में सबसे ज्यादा 92 लोगों की मौत हुई है।

Roshni Khan
Published on: 14 Aug 2019 4:04 AM GMT
सावधान अलर्ट जारी: 9 राज्यों में बाढ़ का कहर, 238 लोगों की मौत
X
up flood

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों जैसे केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान बाढ़ की चपेट में आ चुका है। भयंकर बाढ़ की वजह से अब तक 238 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से बेहाल केरल में सबसे ज्यादा 92 लोगों की मौत हुई है।

कर्नाटक में 54, उत्तराखंड में 34, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में 32, गुजरात में 24 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। गुजरात, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अगले दो दिनों के अंदर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी देखें:चांद की ओर चंद्रयान: इसरो को मिली एक और बड़ी कामयाबी

सबसे ज्यादा प्रभावित केरल

भीषण बारिश के कारण आई बाढ़ से केरल में काफी नुकसान हुआ है। राज्य में अभी तक बाढ़ के कारण कुल 92 लोगों की मौत हुई है। 2 लाख 87 हजार से अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर 1654 से अधिक राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है।

सबसे ज्यादा, 18 लोगों की मौत वायनाड में हुई है जो वायनाड, कोझीकोड और मलप्पुरम के तीन जिलों में फैला हुआ है।

ये भी देखें:जम्मू कश्मीरः स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुंछ में बढ़ी सुरक्षा

बाढ़ से 54 लोगों की कर्नाटक में मौत

कर्नाटक में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ से अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक सरकार ने राहत कार्यों के लिए 3,000 करोड़ रुपयों की सहायता राशि की मांग की है। बाढ़ की वजह से कर्नाटक के 14,000 से ज्यादा मकानों को नुकसान पहुंचा है।

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में 624 राहत शिविरों में शरण लेने वाले 1,57,498 लोगों को पीने का पानी, भोजन, दवाइयां, कपड़े, कंबल और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं और उनके टूटे मकानों की मरम्मत की जा रही है।

ये भी देखें:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व व्यापार संगठन से बाहर निकलने की धमकी दी है

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक के तटीय क्षेत्र, विदर्भ, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है। हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, गुजरात और कोंकण इलाकों में गरज-तड़क से साथ भारी बारिश होगी। वहीं गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और कर्नाटक के क्षेत्रों में भी होगी बारिश ।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story