×

दिल्ली चुनाव में चले थप्पड़: लांबा ने सरेआम आप कार्यकर्ता को धोया, जानें पूरा मामला

चुनाव से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली में वोटिंग हो रही है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा है।

Shivakant Shukla
Published on: 8 Feb 2020 6:34 AM GMT
दिल्ली चुनाव में चले थप्पड़: लांबा ने सरेआम आप कार्यकर्ता को धोया, जानें पूरा मामला
X
दिल्ली चुनाव में चले थप्पड़: लांबा ने सरेआम आप कार्यकर्ता को धोया, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली: चुनाव से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली में वोटिंग हो रही है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा है।

ये भी पढ़ें:शाहीन बाग़ की महिलाओं ने दिया वोट, तो इन्होने संभाल लिया प्रदर्शन का मोर्चा

करोड़ों की मालकिन हैं अलका लांबा: संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान

लांबा ने आप कार्यकर्ता को मारा थप्पड़

दरअसल, चांदनी चौक के मजनू के टीले के मतदान केंद्र 126 से 133 पर अलका लांबा और आप कार्यकर्ता के बीच नोकझोंक हुई। इस दौरान अलका लांबा ने आरोप लगाया कि आप कार्यकर्ता ने उनके बेटे के बारे में टिप्पणी की।

इससे नाराज लांबा ने आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया, हालांकि ये थप्पड़ उसे लगा नहीं। इसके बाद कांग्रेस और आप कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पुलिस ने बीच में आकर बचाव किया। पीड़ित कार्यकर्ता का नाम धर्मेश बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:टैक्स दरों में हो सकता है बड़ा बदलाव, इस माह के अंत तक होगी GST की बैठक

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं अलका लांबा

बता दें कि अलका लांबा इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला BJP के सुमन कुमार गुप्‍ता और AAP के पीएस साहनी से है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के तहत दिल्ली की सभी 70 सीटों पर शनिवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story