×

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी खबर, खतरे को देखते हुए लिया गया ये फैसला

Amarnath Yatra 2023: जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में लगातार बारिश और भारी भूस्खलन के बाद बुधवार (9 अगस्त) को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है

Jugul Kishor
Published on: 9 Aug 2023 2:25 AM GMT (Updated on: 9 Aug 2023 2:44 AM GMT)
Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी खबर, खतरे को देखते हुए लिया गया ये फैसला
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Amarnath Yatra 2023: जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में लगातार बारिश और भारी भूस्खलन के बाद बुधवार (9 अगस्त) को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण जम्मू से श्रीनगर के बीच में अमरनाथ यात्रा रोकी गई है। जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस ने बताया है कि मारोग रामबन में भारी भूस्खलन हुआ है। मलबा सड़क पर पड़ा हुआ है जिससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग ब्लाक हो गया है। इसलिए यात्रियों का सलाह दी जाती है कि वह NH-44 पर यात्रा न करें। उन्होने कहा कि सड़क से मलबा हटाने का काम जारी है।

बता दें कि अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए जम्मू के आधार शिविर से मंगलवार को 451 तीर्थयात्रियों का एक जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर घाटी की ओर रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि 303 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किलोमाटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग से यात्रा कर रहे हैं। इनमें 26 महिलाओं और 20 साधु संत भी शामिल हैं। कुल 148 तीर्थयात्री गांदरबल जिले के 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से मंदिर की ओर जा रहे हैं। इस जत्थे में 25 महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक का सबसे छोटा जत्था आज सुबह भगवती नगर आधार शिविर से पहलगाम और बालटाल में आधार शिविरों के लिए सुबह तीन बजकर तीस मिनट पर रवाना हुआ है।

31 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

इस साल 30 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक 4.23 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3880 मीटर की उंचाई पर स्थित मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथ यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी। बता दें कि पूरी यात्रा कि निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से की जा रही है। तीर्थयात्रियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सभी विभाग आईसीसीसी से निगरानी करते हैं और अपने कर्मचारियों को सूचना भेजते हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story