×

अंबानी परिवार ने देवस्थानम बोर्ड को 5 करोड़ रुपये दान दिए

देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों ने भी अंबानी परिवार का आभार जताया है। इसके अलावा देवस्थानम बोर्ड के न्यौते पर मुकेश अंबानी व अनंत अंबानी आगामी नवंबर माह में बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने भी पहुंचेंगे।

Newstrack
Published on: 7 Oct 2020 1:25 PM GMT
अंबानी परिवार ने देवस्थानम बोर्ड को 5 करोड़ रुपये दान दिए
X
Ambani family donated Rs 5 crore to Devasthanam Board

देहरादूनः अंबानी परिवार ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को पांच करोड़ रुपये का दान दिए हैं। कोविड-19 की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान हुए वित्तीय नुकसान से निपटने के लिए बोर्ड को यह मदद दी गई है।

बोर्ड के एडिशनल सीईओ बी डी सिंह के अनुरोध पर रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने यह मदद की। इसकी जानकारी बुधवार को बोर्ड के मीडिया सेल ने दी।

कोविड-19 से उपजे माहौल में बोर्ड अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहा था, इसके लिए बी डी सिंह ने अंबानी से मदद का अनुरोध किया। मदद का हाथ बढ़ाने का अनुरोध, अंबानी परिवार ने तुरंत स्वीकार कर लिया।

देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि अंबानी परिवार की चार धाम में बहुत आस्था है। इससे पहले भी अंबानी परिवार बदरी केदारनाथ धाम के लिए करोड़ों का दान देता रहा है।

बुरी तरह संकट झेल रहा बोर्ड

कोरोना महामारी के चलते इस साल चार धाम यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है। जिससे देवस्थानम बोर्ड के समक्ष अपने कर्मचारियों को वेतन देने का संकट उपस्थित हो गया था। संकट काल में अनंत अंबानी से आर्थिक सहायता का अनुरोध किया गया था जिसे अंबानी परिवार ने सहर्ष स्वीकार कर पांच करोड़ रुपये की सहायता की।

इसे भी पढ़ें रिलायंस रिटेल में इंवेस्टर्स की लंबी कतार, GIC और TPG का करेंगे बड़ा निवेश

देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों ने भी अंबानी परिवार का आभार जताया है। इसके अलावा देवस्थानम बोर्ड के न्यौते पर मुकेश अंबानी व अनंत अंबानी आगामी नवंबर माह में बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने भी पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़ें अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथारिटी, रिलायंस रिटेल में करेगी 5,512.5 करोड़ का निवेश

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि देवस्थानम् बोर्ड कर्मचारियों ने उद्योगपति अनंत अंबानी सहित प्रदेश सरकार तथा देवस्थानम् बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन तथा अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह के प्रति अपना आभार जताया है।

Newstrack

Newstrack

Next Story