Manipur Violence: मणिपुर से लौटे अमित शाह ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, राज्य में आज कमोबेश रही शांति

Manipur Violence: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरूवार को दिल्ली रवाना होने से पहले राजधानी इंफाल में प्रेस कांफ्रेंस किया था। जिसमें उन्होंने हिंसा की वजह और शांति बहाली की कोशिशों की जानकारी दी थी।

Krishna Chaudhary
Published on: 2 Jun 2023 4:02 PM GMT (Updated on: 2 Jun 2023 4:11 PM GMT)
Manipur Violence: मणिपुर से लौटे अमित शाह ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, राज्य में आज कमोबेश रही शांति
X
अमित शाह, मणिपुर(फोटो: सोशल मीडिया)

Manipur Violence: उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर लगभग एक महीने से जातीय हिंसा की आग में जल रहा है। राज्य में बड़े पैमाने पर तैनात सुरक्षाबलों ने हिंसा की तीव्रता पर भले कंट्रोल कर लिया हो लेकिन हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। जिसके कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चार दिनों तक इस छोटे से राज्य में कैंप करना पड़ा। गृह मंत्री शाह इंफाल से दिल्ली लौट आए हैं। शुक्रवार को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
इस मुलाकात में दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इस पर सराकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच मणिपुर में उपजे हालात को लेकर चर्चा हुई। अमित शाह ने राष्ट्रपति मुर्मू को राज्य की जमीनी हकीकत से अवगत कराया और जल्द प्रदेश में हालात सामान्य होने का भरोसा दिया। गृह मंत्री ने राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

अमित शाह की अपील काम आई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरूवार को दिल्ली रवाना होने से पहले राजधानी इंफाल में प्रेस कांफ्रेंस किया था। जिसमें उन्होंने हिंसा की वजह और शांति बहाली की कोशिशों की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने हथियारबंद गुटों से हथियार छोड़ने की अपील भी की थी। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी पुलिस या सुरक्षाबलों से हथियार लूटे हैं या छिने हैं, फौरन उन हथियारों को पुलिस को लौटा दें।
शुक्रवार से पुलिस पूरे राज्य में बड़ा ऑपरेशन करने जा रही है, इस दौरान जिस किसी के पास से लूटे हुए हथियार बरामद हुए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मणिपुर पुलिस के मुताबिक इसका असर उग्रवादियों पर हुआ है। राज्य में हथियारबंद गुटों द्वारा अलग-अलग जगहों पर करीब 140 हथियार पुलिस को सौंपे गए हैं। धीरे-धीरे और उग्रवादियों के भी हथियार लौटाने की संभावना है। राज्य में कमोबेश आज का दिन शांतिपूर्ण रहा। कहीं से किसी बड़ी हिंसक घटना की खबर अब तक दर्ज नहीं की गई है।

मृतकों को मिलेगा मुआवजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरूवार को मणिपुर हिंसा में मारे गए 80 लोगों को मुआवजा देने का ऐलान किया। इन्हें 10 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसमें 5 लाख केंद्र और 5 लाख राज्य देगा। इसके अलावा संपत्ति का नुक

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story