पलामू में बोले अमित शाह, BJP सत्ता में आयी तो कश्मीर से हटा देगी अनुच्छेद 370

भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के पलामू में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर सत्ता में आयी तो जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देगी।

Dharmendra kumar
Published on: 27 April 2019 7:14 AM GMT
पलामू में बोले अमित शाह, BJP सत्ता में आयी तो कश्मीर से हटा देगी अनुच्छेद 370
X

रांची: भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के पलामू में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर सत्ता में आयी तो जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देगी।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के 10 साल के शासनकाल में जवानों के सिर काटे गए। हम ऐसी घटनाओं को भूल नहीं सकते। देश की जनता तय करके बैठी है कि नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

यह भी पढ़ें...दिशा ने नहीं, इस एक्ट्रेस ने कई साल पहले तोड़ा है सलमान को किस करने का रिकॉर्ड, SEE VIDEO

उन्होंने कहा कि मोदी जी जैसा नेतृत्व देश को वर्षों बाद मिला है। उन्होंने कहा कि देश को एक निर्णायक फैसला लेने वाला प्रधानमंत्री मिला है। सबसे बड़ी बात यह है कि देश को एक संवेदनशील प्रधानमंत्री मिला है।

यह भी पढ़ें...टिकट बुकिंग के 24 घंटे के अंदर रद्द करने या बदलाव करने पर कोई शुल्क नहीं लेगा एयर इंडिया

उन्होंने कहा कि 70 साल देश पर राज करने वाली सरकारों ने 50 करोड़ गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने गरीबों, दलितों और आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया है। मोदी सरकार ने पांच साल में देश की 7 करोड़ गरीब माताओं को गैस सिलेंडर देने का काम किया। 8 करोड़ परिवारों को शौचालय देकर माताओं-बहनों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मोदी सरकार ने दिया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story