×

भोपाल में अमोनिया गैस लीक, फैक्ट्री से बढ़ा मौत का खतरा, खाली कराए गए गांव

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बर्फ की फैक्ट्री में अचानक से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा, जिसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही फैक्ट्री से गैस लीक होने की जानकारी सामने आई, आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई।

Ashiki
Published on: 17 Feb 2021 4:02 AM GMT
भोपाल में अमोनिया गैस लीक, फैक्ट्री से बढ़ा मौत का खतरा, खाली कराए गए गांव
X
भोपाल: बर्फ फैक्ट्री से लीक हुई अमोनिया गैस, मचा हड़कंप, प्रशासन ने खाली कराया गांव

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बर्फ की फैक्ट्री में अचानक से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा, जिसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। ये फैक्ट्री पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ी थी। पास के गांव में रहने वाले लोगों को अचानक घुटन और आंखों में जलन होने लगी। जैसे ही फैक्ट्री से गैस लीक होने की जानकारी सामने आई, आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई।

खाली कराया गया गांव

इसकी सूचना फौरन प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और नगर निगम का दस्ता हरकत में आ गया। कलेक्टर समेत तमाम आला अफसर आनन-फानन में पहुंचे और गांव को खाली कराया गया। फायर ब्रिगेड भी पहुंचा और फैक्ट्री में जिस टैंक से गैस लीक हो रही थी, वहां और आसपास के इलाके में पानी का छिड़काव किया गया।

ये भी पढ़ें: होगी भयानक बारिश: इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट, कई दिन जमकर बरसेंगे बादल

इसके बाद प्रशासन ने अनाउंसमेंट कर लोगों को नहीं घबराने की सलाह दी और बताया कि फैक्ट्री से लीक होने वाली गैस जहरीली नहीं है। लोगों को आंख धोने की सलाह दी गई, ताकि जलन कम हो सके। गैस लीक की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने प्रशासनिक अधिकारियों को राहत एवं बचाव के निर्देश दिए। साथ ही 4 पटवारियों की ड्यूटी भी लगा दी।

प्रशासन ने एहतियातन फैक्ट्री के आसपास के मकानों को खाली करा उनमें रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया है। इन घरों में रहने वालों को पास के आंगनबाड़ी केंद्र या परिजनों के यहां जाने को कहा गया है। गैस लीक की घटना के कई घंटों बाद जाकर स्थिति नियंत्रण में आ सकी।

क्या थी गैस लीकेज की वजह ?

गैस लीक होने की वजह के बारे में विशेषज्ञों ने बताया कि ऐसी स्थिति गर्मी के कारण आ जाती है। गर्मी की वजह से अमोनिया गैस का प्रेशर बढ़ जाता है। फैक्ट्री के संचालन के दौरान अमोनिया गैस को पानी में रिलीज कर दिया जाता है। जानकारों ने बताया कि यह फैक्ट्री सालभर से बंद थी, इसलिए पाइप में दबाव बढ़ा और वॉल्व फट गया। इसलिए टैंक से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है।

ये भी पढ़ें: आसाराम बाबू की तबियत बिगड़ी, जेल से पहुंचे अस्पताल, हालत इतनी खराब

फैक्ट्री मालिक को नोटिस

जानकारी के मुताबिक साल भर से बंद पड़ी इस फैक्ट्री में एक वॉल्व खुल गया था, जिसके चलते गैस का रिसाव हुआ। फायर फाईटर्स की मदद से इस वॉल्व को तत्काल बंद करवाया गया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में लाई जा सकी। इधर, प्रशासन ने फैक्ट्री के मालिक जावेद खान को नोटिस जारी करने की कार्रवाई भी शुरू करने की बात कही है।

Ashiki

Ashiki

Next Story