×

यूपी की नई राज्‍यपाल होंगी आनंदीबेन पटेल, जानिए कहां-कहां के बदले गवर्नर

उत्‍तर प्रदेश सहित देश के 6 राज्‍यों के राज्‍यपाल बदल दिए गए हैं। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को उत्‍तर प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्त किया गया है। वे राम नाइक की जगह लेंगी। आनंदीबेन इस समय पड़ोसी राज्‍य मध्‍यप्रदेश की राज्‍यपाल हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 20 July 2019 11:45 AM GMT
यूपी की नई राज्‍यपाल होंगी आनंदीबेन पटेल, जानिए कहां-कहां के बदले गवर्नर
X

नई दिल्ली: उत्‍तर प्रदेश सहित देश के 6 राज्‍यों के राज्‍यपाल बदल दिए गए हैं। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को उत्‍तर प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्त किया गया है। वे राम नाइक की जगह लेंगी। आनंदीबेन इस समय पड़ोसी राज्‍य मध्‍यप्रदेश की राज्‍यपाल हैं।

यहां बिहार के राज्‍यपाल लालजी टंडन को आनंदीबेन पटेल की जगह मध्‍य प्रदेश का नया राज्‍यपाल नियुक्त किया गया है। राष्‍ट्रपति भवन की ओर से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक अब फागु चौहान को बिहार का नया राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

लालजी टंडन

यह भी पढ़ें...शीला दीक्षित: पंजाब की बिटिया ने यूपी से सीखी राजनीति, दिल्ली ने दिया ताज

बता दें कि गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल 19 जनवरी 2018 को मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनाई गईं थीं। तब उन्होंने ओम प्रकाश कोहली की जगह ली थी।

जगदीप धनखड़

जगदीप धनखर को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल और रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। इनके अलावा आरएन रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

रमेश बैस

इन राज्यों के बदले राज्यपाल

-मध्य प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

-पश्चिम बंगाल में केसरीनाथ त्रिपाठी की जगह जगदीप धनखड़ को राज्यपाल बनाया गया।

-पूर्व भाजपा सांसद रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।

फागू चौहान

यह भी पढ़ें...शीला दीक्षित का निधन, गांधी परिवार ने खोया अपना सबसे विश्वस्त साथी

-बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन को मध्य प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है।

-वहीं, फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।

आरएन रवि

-आरएन रवि को नगालैंड का गवर्नर बनाया गया है। रवि 1976 बैच के आईपीएस हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story