×

क्लास में नाबालिगों ने रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनाते वीडियो देख पैरेंट्स के उड़ गए होश

आंध्र प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष वैष्णवी पदमा ने बताया कि नाबालिग इंटरमीडिएट के छात्र हैं और दोनों साथ पढ़ते हैं। लड़की के परिजनों ने उसे घर में रखने रखने से इनकार कर दिया है।

Newstrack
Published on: 6 Dec 2020 9:36 AM GMT
क्लास में नाबालिगों ने रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनाते वीडियो देख पैरेंट्स के उड़ गए होश
X
लड़के की उम्र 17 साल है और वह अपने साथ मंगलसूत्र लेकर आया था। लड़के ने क्लास के अंदर ही लड़की के गले में मंगलसूत्र को बांध दिया था।

नई दिल्ली: स्कूल के क्लासरूम में एक नाबालिग लड़के और लड़की द्वारा कथित तौर पर विवाह करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल रहा है।

ये वीडियो आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिला स्थित राजमहेन्द्रवरम में जूनियर कॉलेज का बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

इस मामले में बाल विवाह अधिनियम, 2006 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही वीडियो में शामिल लड़के और लड़की की पहचान कर उन्हें काउंसलिंग के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस शादी को अमान्य ठहराया गया है।

Ring क्लास में नाबालिगों ने रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनाते वीडियो देख पैरेंट्स के उड़ गए होश (सांकेतिक फोटो: सोशल मीडिया)

किसान या सरकार: किसकी होगी जीत-कौन मानेगा हार, आज होगा ऐसा.

कालेज प्रशासन और पुलिस ने लिया एक्शन

वहीं इस मामले में कॉलेज प्रशासन भी हरकत में आ गया है। उसने दोनों स्टूडेंट्स कॉलेज से निकाल दिया है। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्लास के अंदर नाबालिगों का विवाह किसने कराया था।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक लड़के की उम्र 17 साल है और वह अपने साथ मंगलसूत्र लेकर आया था। लड़के ने क्लास के अंदर ही लड़की के गले में मंगलसूत्र को बांध दिया था।

इसके बाद लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर लगाया और दोनों ने अपने दोस्तों के सामने तस्वीर भी ली। इसके बाद जब तस्वीर दोस्तों के बीच शेयर हुई तो धीरे धीरे ये वायरल होने लगी।

सरकार लाएगी नया प्रस्तावः किसान संगठन बात पर अड़े, बढ़ीं केंद्र की मुश्किलें

Girl क्लास में नाबालिगों ने रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनाते वीडियो देख पैरेंट्स के उड़ गए होश (सांकेतिक फोटो: सोशल मीडिया)

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कही ये बात

आंध्र प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष वैष्णवी पदमा ने बताया कि नाबालिग इंटरमीडिएट के छात्र हैं और दोनों साथ पढ़ते हैं। लड़की के परिजनों ने उसे घर में रखने रखने से इनकार कर दिया है।

ऐसे में अब लड़की को काउंसलिंग के बाद शेल्टर मुहैया कराएगा। लड़के के परिजनों से बात कर उसकी भी काउंसलिंग कराने की अपील की गई है।

भारत में वैक्सीन: फाइजर ने मांगी इस्तेमाल की इजाजत, इमरजेंसी में लगे टीका

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story