×

इंस्पेक्टर पिता ने DSP बेटी को किया सैल्यूट, सभी हो गए भावुक, फोटो वायरल

इन दिनों ऐसी ही एक तस्वीर ट्विटर पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक पुलिस अधिकारी महिला अधिकारी को सलाम करते हुए दिखाई दे रहा है। लोगों को ये तस्वीर खूब पसंद आ रही है। इसमें खास बात ये है कि ये दोनों अधिकारी पिता और बेटी हैं।

Ashiki
Published on: 5 Jan 2021 5:59 AM GMT
इंस्पेक्टर पिता ने DSP बेटी को किया सैल्यूट, सभी हो गए भावुक, फोटो वायरल
X
इंस्पेक्टर पिता ने DSP बेटी को किया सैल्यूट

नई दिल्ली: आज-कल लोग सोशल मीडिया का चलन काफी बढ़ गया है। इसके जरिए हमें बहुत कुछ देखने और सुनने को मिलता है। सोशल मीडिया पर लोग खुलकर अपनी बात रखने के साथ ही अपने विचार भी शेयर करते हैं। ऐसे में हमारे सामने कई बार ऐसी तस्वीर या घटना सामने आ जाती है जो दिल को छू जाती है।

इन दिनों ऐसी ही एक तस्वीर ट्विटर पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक पुरुष पुलिस अधिकारी महिला अधिकारी को सलाम करते हुए दिखाई दे रहा है। लोगों को ये तस्वीर खूब पसंद आ रही है। इसमें खास बात ये है कि ये दोनों अधिकारी पिता और बेटी हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन: गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर बड़ी खबर, जानें इन्हें कब लगेगा टीका

नमस्ते मैडम कहते हुए किया सैल्यूट

कहते हैं कि माता-पिता का सीना उस वक्त गर्व से चौड़ा हो जाता है जब उनके बच्चे सफल हो जाएं। आंध्र प्रदेश पुलिस में सर्किल इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने अपनी ही बेटी को सलाम किया। दरअसल, श्याम सुंदर आंध्र प्रदेश पुलिस में सर्किल इंस्पेक्टर के तौर पर तिरुपति में तैनात हैं। उनकी बेटी बतौर डीएसपी गुंटूर में तैनात हैं। उनकी डीएसपी बेटी जेसी प्रशांति जैसे ही अफसर की वर्दी में सामने आई, उनका सीना फख्र से चौड़ा हो गया और उन्होंने अपनी बेटी को नमस्ते मैडम कहते हुए सैल्यूट किया। ये नजारा देख वहां मौजूद सभी लोग खुश हो गए।



इस वाकये की जानकारी आंध्र प्रदेश पुलिस ने खुद ट्वीट कर दी। राज्य पुलिस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर साझा कि इस पर कहा कि आंध्र प्रदेश पुलिस परिवार को साथ लाता है। सर्किल इंस्पेक्टर श्याम सुंदर अपनी डीएसपी बेटी जेसी प्रसांति को गर्व और सम्मान के साथ सलाम कर रहे हैं। बता दें कि जेसी 2018 बैच की प्रांतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं। इन दिनों आंध्र प्रदेश पुलिस तिरुपति में पुलिस ड्यूटी मीट 2021 का आयोजन करवा रही है। इसी आयोजन के दौरान पिता और बेटी की मुलाकात हुई।

ये भी पढ़ें: गुजरात में संघ का तीन दिवसीय सम्मेलन आज से, भागवत-नड्डा लेंगे हिस्सा

Ashiki

Ashiki

Next Story