×

जानवरों की तरह राजस्थानी महिला के नुकीले सींग, काटो तो फिर उग जाते हैं...

राजस्थान की रहने वाली एक महिला को ऐसी दु्र्लभ बीमारी है जिसके बारें में हाल ही में दुनिया के फेमस मेडिकल जनरल BJM में होने के बाद से चर्चित हो गया है। दुर्लभ बीमारी वालीयह महिला प्रदेश के बांरा जिले के छबड़ा की रहने वाली है।

Vidushi Mishra
Published on: 2 Aug 2019 1:40 PM GMT
जानवरों की तरह राजस्थानी महिला के नुकीले सींग, काटो तो फिर उग जाते हैं...
X

नई दिल्ली : राजस्थान की रहने वाली एक महिला को ऐसी दु्र्लभ बीमारी है जिसके बारें में हाल ही में दुनिया के फेमस मेडिकल जनरल BJM में होने के बाद से चर्चित हो गया है। दुर्लभ बीमारी वालीयह महिला प्रदेश के बांरा जिले के छबड़ा की रहने वाली है। दिक्कत इसके हाथ के अंगूठे में है। हाथ के एक अंगूठे में सींग निकल आया था।

एक बार सर्जरी होने के बाद लगभग डेढ़ साल पहले महिला के हाथ में यह सींग फिर से निकल आया। तब कोटा के एमबीएस अस्पताल में महिला की इस दुर्भल बीमारी का इलाज करते हुए सर्जरी के जरिए करीब 2.4 इंच के सींग को हटा दिया गया था।

यह भी देखें... यहां है अरबों का खजाना, फिर भी नहीं जाता कोई भी अन्दर

डॉक्टरों ने माना दुर्लभ केस

महिला केे हाथ की सर्जरी कोटा में एमबीएस अस्पताल के डॉ. नीरज देवंदा ने की थी। उन्होंने जब 60 वर्षीय इस महिला के सींग के फिर से निकल आने और 6 सेमी तक बढ़ने पर सीनियर रेजीडेट डॉ. मनोजित मिडया ने इस पर एम्स के डॉक्टरों से बातचीत की। तब पता चला कि 1 सेमी तक के मामले तो अब तक सामने आए हैं लेकिन इतने बड़े सींग और बार-बार निकले का यह मामला बहुत दुर्लभ है।

इस सर्जरी और महिला की बीमारी की जानकारी एम्स के बाद लंदन के ब्रिटिश मेडिकल जनरल (BMJ) के साथ साझा की। हाल ही जनरल में इस दुर्लभ बीमारी और इसकी जटिलता पर पर केस रिपोर्ट प्रकाशित की गई। डॉ. नीरज देवंदा बताते हैं कि यह मेडिकल जनरल विश्व के प्रतिशिष्ठ मेडिकल जनरल में से एक है। इस केस को इसमें भी अपनी तरह का यह पहला मामला बताया गया है।

यह भी देखें... एक्ट्रेस पर 60 लाख सिर्फ इसके चक्कर में लुटा दिये, लेकिन हो गया कांड

कम नहीं हुई परेशानी

डॉ. नवीन सक्सेना एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले बांरा के छबडा निवासी एक महिला आई थी। उसने अपने हाथ के अंगूठे पर सिंग निकलने की समस्या बताई और बताया कि पहले ऑपरेशन करवाने के बाद भी ठीक नही हुआ। इस दुर्लभ मामले मे अंगूठे को सुन्न करके ऑपरेशन किया गया। तब भी सींग के साइज और फिर से निकला चिकित्सकों ने असामान्य बताया था।

यह भी देखें... दुर्लभ दृश्य! आँखों के सामने तैरते हुए जा रही थी 5 मंजिला इमारत, देखें वीडियो

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story