×

Anju Love Story: पाकिस्तान पहुँची हिंदू लड़की की सच्चाई क्या है, आइए जाने डिटेल में, सीमा हैदर से कितनी अलग ये कहानी

Anju Love Story: अंजू पाकिस्तान स्थित अपने प्रेमी नसरूल्लाह से मिलने गई हैं। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और दोनों की सगाई भी प्रस्तावित है।

Krishna Chaudhary
Published on: 25 July 2023 6:10 AM GMT
Anju Love Story: पाकिस्तान पहुँची हिंदू लड़की की सच्चाई क्या है, आइए जाने डिटेल में, सीमा हैदर से कितनी अलग ये कहानी
X
Anju Love Story (photo: social media )

Anju Love Story: भारत से पाकिस्तान अपने पुरूष मित्र से मिलने गई महिला अंजू सीमा हैदर के बाद दूसरी मीडिया सनसनी बन गई हैं। राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू की कहानी अब सुर्खियों में है। उसके अचानक अपने पति और बच्चों को छोड़कर एक दुश्मन देश में पहुंचने के पीछे की क्या कहानी है, इसे जानने को हर कोई उत्सुक है। जब से ये मामला सामने आया है, तब से इसके कई वर्जन सामने आ चुके हैं।

जैसे शुरूआत में बताया गया कि अंजू पाकिस्तान स्थित अपने प्रेमी नसरूल्लाह से मिलने गई हैं। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और दोनों की सगाई भी प्रस्तावित है। हालांकि, इन सब चीजों से भारत में रह रहा उसका परिवार यानी उसका पति और भाई बेखबर है। परिजनों का कहना है कि कभी ऐसा लगा ही नहीं कि वो किसी अन्य मर्द के साथ इस कदर संपर्क है। उसके पति से भी बेहतर ताल्लुकात हैं। अंजू और नसरूल्लाह मामले पर एक नया अपडेट आया है, जो अलग ही कहानी बयां करता है।

अंजू-नसरूल्लाह संबंध पर बड़ा खुलासा

मीडिया में भारतीय महिला अंजू और पाकिस्तानी नागरिक नसरूल्लाह की शादी को लेकर तरह-तरह के दावे हो रहे हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि नसरूल्लाह ने अंजू के साथ शादी कर साथ रहने की बात कही है। हालांकि, पाकिस्तान पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के बाद इस मामले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। पाक पुलिस का कहना है कि नसरूल्लाह ने उन्हें एक एफिडेविट बनाकर दिया है।

जिसमें उसने भारतीय महिला अंजू के साथ दोस्ती में प्रेम के किसी भी पहलू को खारिज किया है। एफिडेविट के अनुसार दोनों के बीच कोई प्रेम-संबंध नहीं है और वह वीजा के मुताबिक 20 अगस्त को भारत लौट जाएगी। इस अवधि में वह पाकिस्तान के डीर जिले से बाहर कहीं नहीं जाएगी। रविवार को अंजू को स्थानीय पुलिस थाने में बुलाया गया था। जहां पूछताछ और उसके दस्तावेजों की जांच-पड़ताल के बाद अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया था।

नसरूल्लाह ने अंजू को लेकर क्या कहा ?

अब तक मीडिया रिपोर्ट्स में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के रहने वाले अंजू के कथित प्रेमी नसरूल्लाह को लेकर कई तरह के दावे होते रहे हैं। जिसमें अंजू के साथ उसकी शादी की बात भी शामिल है। लेकिन अब नसरूल्लाह ने खुद एक न्यूज एजेंसी को अंजू के साथ संबंधो पर बात की है। उसने बताया कि अंजू महज उसकी एक दोस्त है। दोनों का शादी का कोई इरादा नहीं है। वीजा खत्म होने के बाद 20 अगस्त को वह अपने देश चली जाएगी। अंजू मेरे परिवार की अन्य महिला सदस्यों के साथ उनके घर के एक अलग कमरे में रह रही है।

अंजू ने बताया क्यों और कैसे पहुंची पाकिस्तान

अंजू ने अपने पाकिस्तान यात्रा पर बयान दिया है। उसने बताया कि वह यहां घूमने आई हुई हैं। यहां उसे एक शादी समारोह में भी शामिल होना था। अंजू ने कहा कि वह पूरे कानूनी तरीके से पाकिस्तान आई हैं और वीजा अवधि खत्म होने के बाद भारत लौट जाएंगी। उसने बताया कि वह पूरी तरह यहां सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। अंजू ने बताया कि वह वाघा सीमा से पाकिस्तान में दाखिल हुईं। पाकिस्तान ने केवल 30 दिन का वीजा जारी किया है, वो भी केवल डीर जिले के लिए।

अंजू के पति अरविंद ने लगाया झूल बोलने का आरोप

अंजू के अचानक गुपचुप तरीके से पाकिस्तान पहुंचाने से उसके परिवार में तनाव पसरा हुआ है। दो बच्चों की मां अंजू की इस हरकत से परिवरा के बाकी सदस्य काफी परेशान है। उसके पति अरविंद का कहना है कि मेरी पत्नी मुझे झूठ बोलकर भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंच गई है। उसने मुझे कहा कि वह जयपुर अपने किसी सहेली के पास जा रही है। फिर चार दिन बाद फोन करके बताया कि वो पाकिस्तान के लाहौर में है। उसने मुझे पहली बार झूठ बोला, जो कि बिल्कूल गलत है। अरविंद ने कहा कि मेरे बच्चे ही तय करेंगे कि हम अंजू के साथ रहेंगे या नहीं।

कौन है अंजू ?

अंजू मूलतः उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कैलोर की रहने वाली है। लेकिन वह अपने और बच्चों के साथ राजस्थान के भिवाड़ में रहती थी। उसके पति अरविंद ने बताया कि अंजू यहीं की एक बाइक एजेंसी में डाटा ऑपरेटर का काम करती है। पति ने बताया कि साल 2005 से वह भिवाड़ी में किराए पर घर लेकर रह रहा है। अरविंद खुद भी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।

सीमा हैदर की कहानी से कितनी अलग है ये स्टोरी

अंजू की कहानी के सुर्खियों में होने की एक बड़ी वजह पाक महिला सीमा हैदर भी है। जिसने अंजू से कहीं ज्यादा जोखिम लेते हुए अपने चार बच्चों के साथ दो देशों की सीमा लांघकर भारत में प्रवेश किया था। दोनों की कहानी का कॉमन प्वाइंट ये है कि दोनों ने अपने प्रेमी के खातिर इतना बड़ा दुस्साहस किया। लेकिन दोनों के तरीके में बहुत अंतर है। सीमा जहां अवैध तरीके से भारत में पहुंची,जिसके कारण उसे कानूनी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अंजू ने दो साल समय लगाकर पाकिस्तानी वीजा हासिल किया और फिर सीमा पार गईं। इसलिए वहां तय अवधि तक किसी प्रकार की कानूनी अड़चनों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story