×

Anju-Nasrullah Love Story: अंजू की प्रेम कहानी में ट्विस्ट ! PAK ऑफिसर ने कहा- झूठी है सगाई और शादी की खबर

Anju-Nasrullah Love Story : पाक पुलिस अधिकारी ने अंजू के फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला के साथ किसी तरह के प्रेम-संबंध होने की बात से इनकार किया है। जांच में अंजू के सभी दस्तावेज वैध मिले हैं। जानें पुलिस वाले ने और क्या कहा?

Aman Kumar Singh
Published on: 24 July 2023 3:53 PM GMT
Anju-Nasrullah Love Story: अंजू की प्रेम कहानी में ट्विस्ट ! PAK ऑफिसर ने कहा- झूठी है सगाई और शादी की खबर
X
अंजू (Social Media)

Anju Rafael-Nasrullah : भारतीय महिला अंजू की कहानी सुर्ख़ियों में है। अंजू फेसबुक के जरिये हुई दोस्ती के बाद अपने पुरुष साथी से मिलने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa Province) गई हैं। भारतीय मीडिया में ऐसी खबर चल रही है कि वह अपने पाकिस्तान अपने प्रेमी नसरुल्ला (Anju-Nasrullah Love Story) के साथ शादी करने वाली हैं। वहीं, पाकिस्तान के स्थानीय पुलिस अधिकारी के हवाले से ठीक इसके उलट बात कही जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 'हमने अंजू से बात की। लेकिन, उसकी सगाई और शादी जैसी कोई बात नहीं है। हालांकि, इस तरह के दावे भारत में किए किए जा रहे हैं कि दो दिन बाद अंजू की नसरुल्ला के साथ सगाई होने वाली है।'

'सगाई और शादी जैसी कोई बात नहीं'

Tv9 की खबर के अनुसार, पाकिस्तान के स्थानीय जिला पुलिस अधिकारी मुश्ताक ने अंजू के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस का कहना है कि 'हमने अंजू से बात की। लेकिन, पाकिस्तानी प्रेमी के साथ सगाई और शादी जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया, दोनों (अंजू-नसरुल्ला) के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई। सगाई और शादी इन दोनों का निजी मामला है। उन्होंने बताया, कि हमने कल अंजू से पूछताछ की। उसके सभी कागजात सही पाए गए हैं।'

अंजू के सभी दस्तावेज वैध, निजता का रखेंगे ख्याल

पाकिस्तान के स्थानीय जिला पुलिस अधिकारी ने अंजू के सभी कागजात जांच किये। सभी दस्तावेज वैध मिले। उन्हीं के जरिये वो पाकिस्तान पहुंची। अंजू ने पुलिस वालों को बताया कि, उसका वीजा एक महीने के लिए वैध है। उसकी निजता का हमें ख्याल है। हमने सुरक्षा दे रखी है। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने कहा, संभवतः दोनों के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई, फिर दोनों में धीरे धीरे प्यार हो गया। अंजू अभी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कबायली जिले ऊपरी दीर में पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्ला से मिलने आई है।'

2022 में किया था वीजा के लिए आवेदन

पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी ने बताया 34 वर्षीय विवाहिता अंजू ने साल 2022 में वीजा के लिए अप्लाई किया था। पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह के रिक्वेस्ट पर पाकिस्तान दूतावास ने उसे एक महीने का वीजा दिया था। उनका कहना है कि अंजू वाघा बॉर्डर (Wagah Border) के रास्ते पाकिस्तान गई है। वो लाहौर तक बस में सफर क्र पहुंची। फिर, पिंडी में उसे नसरुल्लाह लेने आया था।

अंजू अपने प्रेमी के साथ रह रही है

पुलिस का ये भी कहना है कि, अंजू और नसरुल्लाह दोनों एक साथ रह रहे हैं। उन्हें सुरक्षा दी गई है। मगर, अंजू को 21 अगस्त से पहले पाकिस्तान छोड़कर भारत लौटना होगा। वहीं, अंजू के मित्र नसरुल्ला ने अंजू के साथ किसी तरह के प्रेम-संबंध से इनकार किया है। बता दें, नसरुल्ला 29 साल के हैं जबकि अंजू 34 की हैं। अंजू से उसकी शादी की कोई योजना नहीं है। अंजू और नसरुल्ला के बीच दोस्ती करीब 4 साल पहले यानी 2019 में फेसबुक के जरिए हुई थी।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story