×

Anju-Nasrullah Love Story: भारतीय पति से तलाक लेने आई हैं अंजू, आज दिल्ली से ग्वालियर होंगी रवाना

Anju-Nasrullah Love Story: पंजाब स्थित वाघा बॉर्डर के जरिए करीब चार माह बाद भारत लौटने वाली अंजू फिलहाल दिल्ली में है। आज यानी गुरूवार को वह मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित अपने पैतृक गांव जाएंगी।

Krishna Chaudhary
Published on: 30 Nov 2023 3:58 AM GMT (Updated on: 30 Nov 2023 4:01 AM GMT)
Anju seek divorce Indian husband
X

Anju seek divorce Indian husband  (photo: social media )

Anju-Nasrullah Love Story: जुलाई में अचानक अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान पहुंची अंजू ने मीडिया में सनसनी मचा दी थी। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के मामले को लेकर उनका मामला भी खूब खबरों में रहा। धीरे-धीरे वह मीडिया की नजरों से बाहर होती गईं। बुधवार को अचानक अंजू के भारत पहुंचने के बाद एकबार फिर वह सुर्खियों में है। पंजाब स्थित वाघा बॉर्डर के जरिए करीब चार माह बाद भारत लौटने वाली अंजू फिलहाल दिल्ली में है। आज यानी गुरूवार को वह मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित अपने पैतृक गांव जाएंगी।

अंजू को बुधवार को उसका पाकिस्तानी पति नसरूल्लाह वाघा सीमा तक छोड़ने आया था। भारत में प्रवेश करते हुए अंजू को पंजाब पुलिस और आईबी ने उसे हिरासत में ले लिया और लंबी पूछताछ की। इसके बाद उसे जाने दिया गया। अंजू ने अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ी और फिर दिल्ली पहुंची। दिल्ली एयरपोर्ट पर अंजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं सभी सवालों का जवाब दूंगी लेकिन अभी नहीं।

Anju-Nasrullah Love Story: पाकिस्तान से वापस भारत लौटी अंजू, वाघा सीमा तक आया था पति नसरूल्लाह

भारतीय पति से तलाक लेने आई हैं अंजू

पंजाब पुलिस और आईबी की पूछताछ में अंजू ने बताया कि वह 21 जुलाई 2023 को भारत से पाकिस्तान गई थीं। उसने अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरूल्लाह से निकाह कर लिया है लेकिन इससे जुड़े दस्तावेज दिखाने वह विफल रहीं। पाकिस्तानी रक्षाकर्मियों के साथ किसी प्रकार के संबंध को अंजू ने इनकार किया है। अपने भारत आने के मकसद को लेकर अंजू ने कहा कि वह अपने भारतीय पति अरविंद से तलाक लेंगी और बच्चों को पाकिस्तान ले जाने की कोशिश करेंगी।


अंजू ने अरविंद पर झूठ बोलने का लगाया था आरोप

अक्टूबर में पाकिस्तान से जारी एक वीडियो में अंजू ने अपने भारतीय पति अरविंद पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। अंजू ने कहा था वह भारत आकर अपने पति के सारे झूठ का पर्दाफाश करेंगी। बकौल अंजू अरविंद उसके बारे मे मीडिया में कई झूठ फैला रहे हैं, जिसके बारे में आकर वो पुलिस को बताएंगी। साथ ही अंजू ने यह भी कहा था कि उन्हें अपने बच्चों की बहुत याद आ रही है। अगर बच्चे उनके साथ जाने के लिए तैयार हुए तो वो उन्हें साथ पाकिस्तान ले जाएंगी।

Anju Nasrullah Love Story: नसरूल्लाह ने अंजू पर झूठ बोलने का लगाया आरोप, भारत लौटने पर भी किया बड़ा खुलासा


पति बच्चों को मिलाने से कर चुका है इनकार

अपने बच्चों से मिलन पहुंची अंजू का अपने पहले पति अरविंद से विवाद हो सकता है। अरविंद ने अपने बच्चों को अंजू से मिलवाने से साफ इनकार कर दिया है। इस पूरे मामले को लेकर अरविंद पुलिस के पास भी जा चुके हैं। बता दें कि अंजू अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ राजस्थान के भिवाड़ी में रहती थीं। जहां से एक दिन वह घूमने की बात कहकर घर से निकली और पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित अपने प्रेमी नसरूल्लाह के यहां पहुंच गई।


Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story