×

अभी-अभी हुआ भीषण हादसा, 10 लोगों की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश के चित्तूर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 8 Nov 2019 5:27 PM GMT
अभी-अभी हुआ भीषण हादसा, 10 लोगों की मौत, कई घायल
X

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश के चित्तूर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक चित्तूर जिले के बंगारुपलम में एक गाड़ी डिवाइडर और अन्य वाहनों से टकरा गई। टक्कर इतना भीषण थी कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें…SPG: सरकार ने क्यों लिया गांधी परिवार की सुरक्षा में कटौती का फैसला? यहां जानें

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

इससे पहले मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ था। बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई थी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 15 घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें…ये 5 जज! जो सुनायेंगे राम जन्म भूमि पर फैसला

कर्नाटक में भी एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। प्रदेश के तुमकुर में यात्रियों से भरी एक बस पलट गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए थे।

महाराष्ट्र में पुणे-मुंबई हाइवे पर हाल ही में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 30 लोग घायल हो गए थे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story