×

जानिए कौन है केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाला, पत्नी ने कही ये बड़ी बात

शनिवार को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया। केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले शख्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 5 May 2019 5:20 AM GMT
जानिए कौन है केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाला, पत्नी ने कही ये बड़ी बात
X

नई दिल्ली: शनिवार को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया। केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले शख्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह घटना उस वक्त हुई जब अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली लोकसभा सीट पर आप उम्मीदवार ब्रजेश गोयल के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे।

थप्पड़ मारने वाले शख्स की पहचान हो गई है। बताया जा रहा है कि शख्स का नाम सुरेश है, जिसकी उम्र 33 साल है। सुरेश कैलाश पार्क का रहने वाला है और स्पेयर पार्ट का काम करता है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सुरेश ने पूछताछ में बताया है कि वो आम आदमी पार्टी का सर्पोटर है।

यह भी पढ़ें...जानिए किसने कहा ‘बोइंग 737 मैक्स’ से यात्रा करने में कभी नहीं हिचकिचाउंगा?

लेकिन सुरेश की पत्नी का कहना है कि उनके पति का किसी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। पत्नी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि सुरेश काफी समय से केजरीवाल से नाराज था। वो घर से कुछ कह कर नहीं निकला था। कुछ दिन पहले स्थानीय विधायक उसके पास आए थे और उन्होंने मोदी जी के बारे में उल्टा सीधा बोला, जिसको लेकर भी वो काफी नाराज था।

यह भी पढ़ें...‘भ्रष्टाचारी नंबर वन’ के रूप में समाप्त हुआ ‘मिस्टर क्लीन’ का जीवनकाल: PM मोदी

शनिवार को केजरीवाल रोड शो के लिए जैसे ही एक खुली जीप पर सवार हुए, मरून रंग का टी-शर्ट पहने सुरेश ने जीप के बोनट पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ मार दिया। केजरीवाल की गाड़ी पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ मारने के बाद सुरेश को 'आप' कार्यकर्ताओं ने नीचे गिरा लिया और पिटाई की।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story