×

अशोक गहलोत को मिल सकती है कांग्रेस की कमान, जल्द होगा ऐलान!

कांग्रेस के नये अध्यक्ष को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई दिग्गज कांग्रेसियों के नामों की चर्चा के बाद अब सूई अशोक गहलोत की ओर मुड़ गई है।

Anoop Ojha
Published on: 20 Jun 2019 4:04 AM GMT
अशोक गहलोत को मिल सकती है कांग्रेस की कमान, जल्द होगा ऐलान!
X

नई दिल्ली : कांग्रेस के नये अध्यक्ष को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई दिग्गज कांग्रेसियों के नामों की चर्चा के बाद अब सूई अशोक गहलोत की ओर मुड़ गई है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक गहलोत जल्द राहुल गांधी की जगह पार्टी के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। कांग्रेस ने अशोक गहलोत को इसके लिए तैयार रहने को भी कहा है। अशोक गहलोत को संगठन चलाने का पुराना अनुभव रहा है। साल 2017 में गुजरात असेंबली चुनावों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के पीछे उन्हीं का प्रयास माना गया।

यह भी पढ़ें......राष्ट्रपति आज PM के सामने रखेंगे नई सरकार का एजेंडा

सोनिया और राहुल गांधी से बेहतर रिश्ते की वजह से उनके नाम का समीकरण भारी पड़ रहा है।

हालांकि इस बारे में अभी तक यह स्पष्ट हो नहीं हो रहा है कि अशोक गहलोत अकेले कांग्रेस अध्यक्ष होंगे या दो-तीन और नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा।

अगले कुछ दिनों में कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने वाला है, जो गांधी परिवार से नहीं होगा।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story