×

बारिश बनी आफत: कई जिलों में टूट पड़ी मुसीबत, हजारों जिंदगियां खतरे में

मानसून की बारिश आते ही लोगों को बाढ़ का डर सताने लगता है। बीते साल असम में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई थी। बाढ़ की गिरफ्त में आने से करीब दर्जनों लोगों की मौत भी हो गई थी।

Vidushi Mishra
Published on: 22 Jun 2020 12:55 PM GMT
बारिश बनी आफत: कई जिलों में टूट पड़ी मुसीबत, हजारों जिंदगियां खतरे में
X

असम। मानसून की बारिश आते ही लोगों को बाढ़ का डर सताने लगता है। बीते साल असम में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई थी। बाढ़ की गिरफ्त में आने से करीब दर्जनों लोगों की मौत भी हो गई थी। ऐसे में राज्य के कुछ हिस्सों में एक बार फिर से भयंकर बारिश के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। अरुणाचल प्रदेश और असम के धेमाजी जिले में रविवार को बहुत बारिश हुई थी, जिसके बाद से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। साथ ही धेमाजी जिले के 21 गांवों में बारिश का पानी बाढ़ का रूप ले चुका है। जिसके चलते 10 हजार से ज्यादा लोग इससे बुरी तरह प्रभावित हैं।

ये भी पढ़ें...सेना से कांपा पाकिस्तान: 17 सनिकों को मिली दर्दनाक मौत, बौखलाए इमरान

10 गांवों में नदी का पानी घुसा

ऐसे में एनडीआरएफ की कई टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। इसी सिलसिले में ऑफिशियल सूत्रों ने बताया कि रविवार को जियाधल नदी पर बने पुल में दरार आ गई है। जिसके बाद 10 गांवों में नदी का पानी घुसने की सूचना मिली। अब इसके बाद प्रभावित गांवों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है।

आपको बता दें कि बीते महीने मई महीने में हुई भीषण बारिश से असम में बाढ़ के हालात पैदा हो गए थे। उस समय असम आपदा की दोहरी मार झेल रहा था। कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही असम में बाढ़ ने तबाही मचाई थी।

असम में बाढ़ आने की वजह से तीन लोगों की मौत हुई थी। ऐसे में सैकड़ों गांव डूब गए और करोड़ो लोग इधर-उधर हो गए। असम के 9 जिलों के तीन लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में आए थे।

ये भी पढ़ें... चीन की बर्बादी शुरू: भारत का तगड़ा प्लान करेगा छुट्टी, पाई-पाई का होगा मोहताज

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें ।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story