×

18 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन, कई जवान फंसे, बुलाई गई सेना

सियाचिन में हिमस्खलन होने से सेना के आठ जवान बर्फ में काफी नीचे दब गए हैं। सेना ने जवानों को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हिमस्खलन उत्तरी ग्लेशियर में हुआ है।

Aditya Mishra
Published on: 18 Nov 2019 2:49 PM GMT
18 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन, कई जवान फंसे, बुलाई गई सेना
X

लद्दाख: सियाचिन में हिमस्खलन होने से सेना के आठ जवान बर्फ में काफी नीचे दब गए। हिमस्खलन उत्तरी ग्लेशियर में हुआ है जहां ऊंचाई लगभग 18,000 फीट से भी अधिक है।

सूत्रों के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने तूफान में फंसे 8 सदस्यों को बाहर निकाल लिया, जिसमें 4 जवान इलाज के दौरान शहीद हो गए। मृतकों में दो स्थानीय लोग भी शामिल हैं। अब भी 7 लोग गंभीर हैं, जिनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें...सियाचिन में जवानों के हौसले को देख रक्षामंत्री राजनाथ ने किया सैल्यूट

सैन्य सूत्रों ने बताया कि यह बर्फीला तूफान दोपहर 03:30 बजे उस समय आया जब आठ जवानों की पेट्रोलिंग पार्टी निरीक्षण के लिए निकली थी।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि इस पेट्रोलिंग पार्टी में आठ जवान शामिल हैं। जिनकी तलाश के लिए काफी तेजी से बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...IAF ने खारिज किया दावा, कहा- सियाचिन के पास नहीं उड़े पाकिस्तानी फाइटर जेट

तीन फरवरी 2016 को 10 जवान हुए थे शहीद

बताते चले कि तीन फरवरी 2016 को आए हिमस्खलन की चपेट में आकर 10 जवान शहीद हो गए थे। बर्फ में दबे लायंस नायक हनुमनथप्पा को छह दिन बाद जिंदा निकाला गया था, लेकिन 11 फरवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया था। इसी महीने गुलमर्ग में हिमस्खलन में सेना के दो पोर्टरों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें...सेना को बड़ी कामयाबी: यहां पर तबाह किये आतंकी कैंप, 2 आतंकी गिरफ्तार

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story