×

Ayodhya News: राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से रामलला के दर्शन हुए आसान, खुल गया ये नया मार्ग

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आज रविवार (30 जुलाई) को नए 'दर्शन मार्ग' का शुभारंभ होने जा रहा है। पुराने दर्शन मार्ग में बदलाव करते हुए अब इस नए मार्ग से श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने के लिए परिसर में प्रवेश कर सकेंगें।

Jugul Kishor
Published on: 30 July 2023 3:00 AM GMT (Updated on: 30 July 2023 3:14 AM GMT)
Ayodhya News: राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से रामलला के दर्शन हुए आसान, खुल गया ये नया मार्ग
X
ayodhya shri ram janmabhoomi new route ( सोशल मीडिया)

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आज रविवार (30 जुलाई) को नए 'दर्शन मार्ग' का शुभारंभ होने जा रहा है। पुराने दर्शन मार्ग में बदलाव करते हुए अब इस नए मार्ग से श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने के लिए परिसर में प्रवेश कर सकेंगें। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु 566 मीटर लंबे श्रीरामजन्मभूमि पथ से होकर रामलला का दर्शन कर सकेंगे। 39 करोड़ से यह मार्ग करीब डेढ़ साल में बनकर तैयार हुआ है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने यह जानकारी दी।

दर्शन मार्ग पर कई निशुल्क सुविधाएं

महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामलला का नया दर्शन मार्ग श्रीरामजन्मभूमि पथ बिड़ला धर्मशाला के सामने से सीधे रामलला के दरबार तक पहुंचने वाला सबसे नजदीक और सुविधाजनक मार्ग है। उन्होने कहा कि इस मार्ग पर निशुल्क पेयजल, लॉकर, विश्राम और चिकित्सा आदि की सुविधाएं ट्रस्ट ने पहले ही कर दी ताकि रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

फूलों से सजाया जाएगा दर्शन मार्ग

उन्होने कहा कि रामलला दर्शन मार्ग को फूलों से सजाया जाएगा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने वन विभाग और अयोध्या विकास प्राधिकरण को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा इस मार्ग पर भव्य रोशनी की भी व्यवस्था की गई है। पिंक सैंड स्टोन से बना यह मार्ग बेहद ही खूबसूरत तैयार किया गया है। इसकी चौड़ाई करीब 100 फीट रखी गई है। रामलला की आरती के लिए पास की सुविधा का काउंटर भी इसी मार्ग पर है।

महासचिव चंपत राय ने बताया कि निर्माण कार्यों में गति लाने के लिए रंग महल बैरियर से होकर जाने वाला पुराना मार्ग बंद कर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि रामजन्मभूमि पर बन रहे रामलला दरबार के निर्माण कार्यों में गति लाने के लिए रंग महल बैरियर होकर जाने वाले पुराने मार्ग को बंद कर दिया जाएगा।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story