×

Delhi News: जंतर मंतर पर आज ASP का प्रदर्शन, जयंत चौधरी भी होंगे शामिल, चंद्रशेखर पर हुआ था जानलेवा हमला

Delhi News: आजाद समाज पार्टी आज शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी। आसपा का दावा है कि इस प्रदर्शन में देश भर के लोग शामिल होंगे

Jugul Kishor
Published on: 21 July 2023 3:24 AM GMT
Delhi News: जंतर मंतर पर आज ASP का प्रदर्शन, जयंत चौधरी भी होंगे शामिल, चंद्रशेखर पर हुआ था जानलेवा हमला
X

Delhi News: आजाद समाज पार्टी आज शुक्रवार (21 जुलाई) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी। आसपा का दावा है कि इस प्रदर्शन में देश भर के लोग शामिल होंगे। पार्टी का कहना है कि प्रदर्शन का मुख्य मकसद 28 जून को आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण पर हुए हमले का विरोध करना है। प्रदर्शन के दौरान चंद्रशेखर रावण पर हुए हमले की सीबीआई जांच और सुरक्षा की मांग की जाएगी। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी भी शामिल होंगे। इसकी जानकारी उन्होने स्वयं दी है।

RLD प्रमुख जयंत चौधरी प्रदर्शन में होंगे शामिल

खास बात ये है कि रालोद मुख्य जंयत चौधरी भी इस प्रदर्शन में चंद्रशेखर रावण के साथ मौजूद रहेंगे। जयतं चौधरी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से टोपी और झंटे के साथ प्रदर्शन में भाग लेने के निर्देश दिये हैं।

भीम आर्मी का स्थापना दिवस आज

भीम आर्मी का आज स्थापना दिवस है। बता दें कि आज ही दिन यानी कि 21 जुलाई 2015 को भीम आर्मी की स्थापना की गई थी। इस अवसर पर जंतर मंतर पर भीम आर्मी के देशभर में सक्रिय नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। पार्टी का कहना है कि चंद्रशेखर पर हमले से देश भर में आक्रोश का माहौल है। इस वजह से उन्होने भीम आर्मी के स्थापना दिवस पर जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

चंद्रशेखर को सुरक्षा और सीबीआई जांच की मांग

28 जून को चंद्रशेखर रावण पर हुए हमले को लेकर पार्टी नेताओं का कहना है कि जानलेवा हमले का मुख्य साजिशकर्ता कोई और है। इसलिए मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए है और चंद्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। बता दें कि देवबंद में चार युवकों ने चंद्रशेखर पर जानलेवा हमले करते हुए गोलियां चलाई थी, जिसमें एक गोली चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई थी। समर्थकों का कहना है चंद्रशेखर को पहले भी जान से मारने की धमकियां दी जा चुकी हैं। उन्होने कहा कि पुलिस ने हमले का चारों आरोपियो को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन पुलिस मुख्य साजिशकर्ता तक नहीं पहुंच पाई है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story