×

Bhim Army चीफ चंद्रशेखर पर अटैक करने वाले 4 आरोपी अरेस्ट, अंबाला कोर्ट में सरेंडर का था प्लान..UP पुलिस ने दबोचा

Chandrashekhar Azad News: भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर पिछले दिनों अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई। यूपी के देवबंद में उन पर फायरिंग हुई। हालांकि, इस हमले में चंद्रशेखर बाल-बाल बच गए थे। गोली उन्हें छूकर निकल गई थी। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी थी।

Aman Kumar Singh
Published on: 1 July 2023 11:49 AM GMT (Updated on: 1 July 2023 12:01 PM GMT)
Bhim Army चीफ चंद्रशेखर पर अटैक करने वाले 4 आरोपी अरेस्ट, अंबाला कोर्ट में सरेंडर का था प्लान..UP पुलिस ने दबोचा
X
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद (Social Media)

Chandrashekhar Azad News: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद (Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad) पर हमला करने वाले 4 आरोपियों को शनिवार (01 जुलाई) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है, ये सभी अंबाला कोर्ट (Ambala Court) में सरेंडर की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने अंबाला से उन्हें धर-दबोचा। पकड़े गए हमलावरों में 3 सहारनपुर के देवबंद के ग्राम रणखंडी निवासी हैं।

इस पूरे मामले पर सहारनपुर के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा (Saharanpur SSP Dr. Vipin Tada) ने बताया, 'भीम आर्मी नेता चन्द्रशेखर आज़ाद पर हमले मामले में चार आरोपियों को हरियाणा के अंबाला जिले से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें सहारनपुर लाया जा रहा है।'

क्या है मामला?

आपको बता दें, भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर बीते बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई। इस घटना को यूपी के देवबंद में अंजाम दिया गया। हालांकि, अपराधियों की फायरिंग में चंद्रशेखर आज़ाद बाल-बाल बच गए। गोली उन्हें छूकर निकल गई थी। आनन-फानन में आज़ाद को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने तब इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। लेकिन, पुलिस को बड़ी सफलता 01 जुलाई को मिली। जब खबर आई कि, अंबाला से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

'आज़ाद अपनी गाड़ी से देवबंद जा रहे थे'

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad News) पर हमला तब हुआ, जब वो दिल्ली से सहारनपुर की तरफ जा रहे थे। आज़ाद अपनी गाड़ी से देवबंद जा रहे थे। दरअसल, देवबंद में भीम आर्मी चीफ अपने किसी सहयोगी से मिलने वाले थे। इसी बीच हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। गोलियां बरसा दी। इस हमले में चंद्रशेखर की गाड़ी के शीशे टूट गए थे। साथ ही, उनके वाहन पर गोलियों के निशान भी देखे गए।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story