×

इस बलात्कारी बाबा ने बनाए हैं कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, दर्ज है गिनीज बुक में नाम

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बाबा गुरमीत ने कुछ महान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनके बारें में बहुत ही कम लोग जानते है। तो आईये आज हम आपको बाबा राम रहीम के अतुलनीय गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं...

Shivakant Shukla
Published on: 16 Feb 2020 12:47 PM GMT
इस बलात्कारी बाबा ने बनाए हैं कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, दर्ज है गिनीज बुक में नाम
X

नई दिल्ली: हरियाणा के सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के बाबा गुरमीत राम रहीम को भला कौन नहीं जानता होगा। इनके आश्रम में रेप और एक पत्रकार की हत्या के बाद पूरी दुनिया में इनकी चर्चा हो गई थी। अपने अनुयायियों के लिए वह भगवान से कम नहीं थे। साध्वियों के यौन शोषण मामले में उन्हें 20 साल की सजा हुई है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बाबा गुरमीत ने कुछ महान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनके बारें में बहुत ही कम लोग जानते है। तो आईये आज हम आपको बाबा राम रहीम के अतुलनीय गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं...

जानें कब और किसलिए दर्ज हुआ था गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम

24 मार्च 2012 को 24 घंटों के भीतर कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की जांच का सबसे बड़ा कैंप लगाकर बाबा रहीम ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

25 मार्च 2014 को वेजिटेबल्स का सबसे बड़ा समूह लगाकर बाबा राम रहीम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

23 जनवरी 2014 को एक बार फिर 12 घंटो के अन्दर कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड किया और रिकॉर्ड बया गया।

12 दिसंबर 2012 को आँखो की सबसे ज्यादा जांच की गयी और रिकॉर्ड बना।

23 सितम्बर 2012 को लोगों को हाथ साफ़ रखने का सबसे बड़ा कैंप लगाया और रिकॉर्ड बनाया।

ये भी पढ़ें—10 करोड़ मौतें: महामारी से बर्बाद हो गया था शहर, सिर्फ लाशें ही दिख रही थी हर तरफ

15 अगस्त 2011 को कई लोगो ने एक साथ सिक्का उछालो खेल किया और रिकॉर्ड बनाया।

7 दिसंबर 2003 को बाबा ने कैंप लगाकर ब्लड डोनेशन का रिकॉर्ड।

साल 2015 में सबसे बड़े पोस्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

22 अगस्त 2015 में बाबा ने सबसे बड़े ग्रीटिंग कार्ड मोज़ेक का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

15 अगस्त 2009 को एक साथ कई जगह पर 8 घंटो में बहुत सारे पेड़ लगाये और रिकॉर्ड बनाया।

10 अक्टूगर 2004 में लार्जेस्ट ब्लड डोनेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

ये भी पढ़ें—क्या होती है ई वोटिंग, जिसके माध्यम से मतदाता कहीं से भी कर सकेगा मतदान

15 अगस्त 2011 को सबसे ज़्यादा पेड़ लगाने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

23 सितम्बर 2012 में सबसे बड़ी फिंगर पेंटिंग बनवाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ।

15 अगस्त 2009 में बहुत सारे पेड 1 घंटे के अंदर, विभिन जगहों में लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story