×

चीन पर बाबा रामदेव ने दिया ये बड़ा बयान, कही ये बात

आज-कल देश के हालात काफी बेकार चल रहे हैं। एक ओर कोरोना ने घेर रखा है तो वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी देश चीन से विवाद चल रहा है।

Roshni Khan
Published on: 20 Jun 2020 10:41 AM GMT
चीन पर बाबा रामदेव ने दिया ये बड़ा बयान, कही ये बात
X

नई दिल्ली: आज-कल देश के हालात काफी बेकार चल रहे हैं। एक ओर कोरोना ने घेर रखा है तो वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी देश चीन से विवाद चल रहा है। भारत और चीन के बीच लदाख की गलवान घाटी में 15 जून को हुई झड़प में हमारे 20 जवान शहीद हो गए है। वहीं चीन विवाद को लेकर पूरे देश में चीनी सामानों का बहिष्कार हो रहा है। अब इस पर बहुत से बड़े लोग अपनी राय दे रहे हैं। इसी पर स्वामी रामदेव ने भी मोदी सरकार से अनुरोध किया है कि वो चीन के साथ भी पाकिस्तान जैसा ही व्यवहार करे।

ये भी पढ़ें:भुजेटा चिड़िया और उसे मिले भगवान राम के आशीर्वाद की ब्रजलाल के पिता की कहानी

भारतीय कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक और योग गुरू बाबा रामदेव ने चीन के खिलाफ सरकार से एक निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि, ''चीन कभी भारत का मित्र नहीं हो सकता। वह हमेशा भारत के साथ छल करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।'' एक बातचीत में बाबा रामदेव ने चीन को लेकर उसे करारा जवाब देने की वकालत की है।

पाकिस्तान की तरह देना होगा चीन को जवाब

उन्होंने कहा कि, ''मैं भारत की राजनौतिक पार्टियों से अपील करता हूं कि वे राष्ट्रीय एकता के मुद्दे पर भारत की सेना और सरकार से साथ खड़े हों। चीन के साथ भारत को पाकिस्तान की तरह जवाब देना होगा। इसके लिए भारत सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए।''

चीनी उत्पादों का नामो निशान मिटा देंगे

उन्होंने कहा कि भारत को कारोबार में चीन का विकल्प खोजना चाहिए। बाबा ने कहा कि हम दो साल में चीनी उत्पादों का नामो निशान मिटा देंगे। उन्होंने कहा कि भले ही आत्मनिर्भर बनने में दो-तीन साल लग जाएं लेकिन चीन का बहिष्कार करना ही होगा।

सभी समझौते चीन के साथ निरस्त कर देना चाहिए

ये भी पढ़ें:खून की प्यासी पत्नी: कारनामे से दहल गया पूरा हरदोई, हर कोई सन्न रह गया

अंत में बाबा ने कहा कि चीन ने लंबे अरसे बाद भारत के जवानों के साथ ऐसा दुस्साहस किया है। उन्होंने कहा कि अगर इस बार चीन को जवाब नहीं दिया तो दुनिया भर में भारत की तौहीन होगी। रामदेव ने कहा कि चीन के साथ अब तक किए गए सभी समझौते निरस्त कर देना चाहिए, सीमा पर बिना हथियारों वाली संधि भी रद होनी चाहिए।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story