×

Baba Ramdev: भारत की जनसंख्या 140 करोड़ के पार, देश अब ज्यादा नहीं झेल सकता बोझ, बोले- रामदेव

Baba Ramdev: देश में बढ़ती जनसंख्या के बीच योग गुरू बाबा रामदेव ने एक बार फिर जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की बात कही है। बाबा रामदेव ने कहा है कि भारत की जनसंख्या 140 करोड़ के करीब हो गई है और देश अब ज्यादा बोझ नहीं झेल सकता है।

Jugul Kishor
Published on: 26 May 2023 2:20 PM GMT (Updated on: 26 May 2023 2:34 PM GMT)
Baba Ramdev: भारत की जनसंख्या 140 करोड़ के पार, देश अब ज्यादा नहीं झेल सकता बोझ, बोले- रामदेव
X
बाबा रामदेव ( सोशल मीडिया)

Baba Ramdev: भारत देश और दुनिया में जनसंख्या के मामले में एक नंबर पर पहुंच गया है। देश में बढ़ती जनसंख्या के बीच योग गुरू बाबा रामदेव ने एक बार फिर जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की बात कही है। बाबा रामदेव ने कहा है कि भारत की जनसंख्या 140 करोड़ के पार हो गई है और देश अब ज्यादा बोझ नहीं झेल सकता है। इसीलिए जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनना जरूरी हो गया है। रामदेव ने कहा है कि देश की संसद को इस पर कानून बनाना चाहिए।

देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना बहुत जरूरी

बाबा रामदेव ने कहा कि वर्तमान में जैसा समय चल रहा है ऐसे में लोगों को रेलवे, एयरपोर्ट, कॉलेज यूनिवर्सिटी, रोजगार दे पाएं तो यही बहुत है। देश के ऊपर अब ज्यादा बोझ नहीं होना चाहिए। बाबा रामदेव ने कहा कि अब देश में हर हालत में जनसंख्या कानून बनना चाहिए। तभी हम देश के संसोधनों का सही से प्रयोग कर पाएंगे।

रामदेव पहले भी जनसंख्या नियंत्रण कानून की कर चुके हैं पैरवी

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बाबा रामदेव ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की पैरवी की है। इससे पहले भी वह समय-समय पर जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की मांग कर चुके हैं। बीते दिनों ने राम देव ने बयान दिया था कि देश में दो बच्चों से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले लोगों का मताधिकार और सरकार की तरफ से मिलने वाली तमाम सुविधाओं से वंचित कर देना चाहिए। उन्होनें कहा था जिस तरह से देश में जनसंख्या बढ़ रही है, उसके लिए भारत बिल्कुल तैयार नहीं है। किसी भी दशा में भारत की आबादी 150 करोड़ से ज्यादा नहीं होना चाहिए, यदि ऐसा होता है तो यह देश का दुर्भाग्य होगा।

जनसंख्या के मामलों में भारत चीन से आगे निकला

बता दें कि पिछले महीने में संय़ुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या नियंत्रण के आंकड़े जारी किए गए थे। जारी किए गए आंकड़ों में भारत नंबर एक पहुंच गया। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ो के मुताबिक भारत की आबादी 142.6 करोड़ पहुंच गई, जबकि चीन की आबादी 142.57 करोड़ पहुंच गई। भारत की आबादी अब चीन से 25 लाख ज्यादा हो गई है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story