×

भारत के लिए बुरी खबर: भूटान ने दिया जोर का झटका, सपनों पर फिरा पानी

दरअसल, भूटान अपने देश में यात्रा करने के लिए भारत को दी जाने वाली फ्री सुविधा खत्म करने वाला है। भारत के साथ ही भूटान बांग्लादेश और मालदीव के लिए भी यह सुविधा बंद करने की तैयारी में है। आप भूटान अपने देश में यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों से प्रतिदिन के लिए ₹1200 शुल्क लेगा।

Shivakant Shukla
Published on: 7 Feb 2020 10:07 AM GMT
भारत के लिए बुरी खबर: भूटान ने दिया जोर का झटका, सपनों पर फिरा पानी
X

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद भारत के विदेशी संबंधों में सुधार हुआ है। वैसे तो भूटान का नाम दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में है। तो अब भूटान भारत को झटका देने जा रहा है, तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

दरअसल, भूटान अपने देश में यात्रा करने के लिए भारत को दी जाने वाली फ्री सुविधा खत्म करने वाला है। भारत के साथ ही भूटान बांग्लादेश और मालदीव के लिए भी यह सुविधा बंद करने की तैयारी में है। आप भूटान अपने देश में यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों से प्रतिदिन के लिए ₹1200 शुल्क लेगा।

कब होगा चार्ज लागू

बता दें कि यात्रियों पर यह चार्ज जुलाई 2020 से समान रूप से लागू होगा। भूटान ने इस शुल्क को सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस का नाम दिया है।

ये भी पढ़ें—नन्हा करोड़पति: रातों-रात हुआ ऐसा कि 11 महीने का ये बच्चा हुआ मालामाल

भारत के लिए बुरी खबर: भूटान ने दिया जोर का झटका, सपनों पर फिरा पानी

हालांकि भारत बांग्लादेश और मालदीव के नागरिकों से वसूला जाने वाला यह शुल्क, अन्य विदेशी नागरिकों की अपेक्षा काफी कम रखा गया है। भूटान आने वाले अन्य देशों के नागरिकों से प्रतिदिन के हिसाब से करीब ₹17000 तक फीस वसूली की जाती है।

क्यों लागू होगा शुल्क, सरकार ने बताई वजह

इस बारे में भूटान सरकार का कहना है कि वह पर्यावरण को लेकर चिंतित है और वह अपने देश के संसाधनों पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ने देना चाहता है। हालांकि भूटान द्वारा दिया जाने वाला शुल्क 5 साल से कम उम्र के बच्चों पर लागू नहीं होगा।

भारत के लिए बुरी खबर: भूटान ने दिया जोर का झटका, सपनों पर फिरा पानी

ये भी पढ़ें—बाबरी मस्जिद के लिए होगा ये ख़ास इंतजाम, कमेटी उठाएंगी ये मांग

वहीं 6 से 12 साल तक के बच्चों को इसके लिए ₹600 शुल्क अदा करना पड़ेगा। बताते चलें कि यहां टूरिस्ट अक्टूबर से नवंबर के महीने में घूमना पसंद करते हैं क्योंकि इस दौरान यहां का मौसम काफी सुहावना होता है। तो अब भारत से भूटान घमने जाने वालों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story