×

सावधान! कोरोना की दूसरी लहर शुरू, लोगों से दूरी बनाएं, मास्क जरूर पहनें

पंजाब में कोरोना वायरस के मामले 1 जनवरी 2021 को 278 से बढ़ाकर 10 मार्च 2021 को 1104 हो गए हैं। यानी यहां पर कोरोना के मामलों के बढ़ने की रफ्तार सबसे अधिक 509% है। हरियाणा भी पीछे नहीं है हरियाणा में 8 फरवरी को कोरोना के 74 पॉजिटिव मामले थे जो 10 मार्च को बढ़कर 297 हो गए हैं।

Newstrack
Published on: 13 March 2021 5:59 AM GMT
सावधान! कोरोना की दूसरी लहर शुरू, लोगों से दूरी बनाएं, मास्क जरूर पहनें
X
सावधान! कोरोना की दूसरी लहर शुरू, लोगों से दूरी बनाएं, मास्क जरूर पहनें

रामकृष्ण वाजपेयी

सावधान देश में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है और यह लहर विशेषज्ञों के अनुसार पहले जितनी खतरनाक नहीं है। बावजूद इसके इसमें सभी को सावधानी रखने की जरूरत है। कोरोनावायरस से संक्रमण का आंकड़ा जहां बढ़ रहा है वहीं इससे होने वाली मौतों की रफ्तार कम है लेकिन यह लहर जिस तेजी से फैल रही है वह आंकड़े चिंताजनक है। पिछले हफ्ते में कोरोना के पॉजिटिव मामलों में 2.6% की वृद्धि देखी गई है।

सावधानी सभी के लिए जरूरी

हालांकि यह दर अभी काफी कम है लेकिन सावधानी सभी के लिए जरूरी है। गौरतलब बात यह है पिछले साल 1 अप्रैल 2020 में देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या जहां 176 थी वहीं 10 मार्च 2021 को यह संख्या 2251 प्रतिदिन की हो गई है जो कि लोगों में बढ़ते जोखिम की ओर इशारा कर रही है।

वर्तमान समय में हालात यह हैं कि देश के करीब 17 राज्यों में नये सिरे से संक्रमण फैलने के बावजूद अभी तक लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन पर गंभीरता से अमल करना नहीं शुरू किया है। लोग सड़कों पर बिना मास्क के घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नहीं कर रहा है। लोग छींकते या खांसते वक्त मुंह पर रूमाल या हाथ भी नहीं रख रहे हैं। इससे यह संक्रमण तेजी से फैलकर बड़ी संख्या में आबादी को अपनी चपेट में लेने का खतरा हो गया है।

Corona virus new strain-3

ये भी देखें: इटली में कोरोना का तांडव: नई लहर के बाद लॉकडाउन, सरकार ने सब कुछ किया बंद

आंकड़े बताते हैं कि 1 जनवरी 2021 को कोरोना के पॉजिटिव मामले मिलने की दर जहां 2.1% थी वहीं 10 मार्च को 2.6% हो गई है। पॉजिटिव मामलों का लगातार बढ़ना खतरे का संकेत है। अगर आंकड़ों को देखा जाए तो महाराष्ट्र में 331 परसेंट की वृद्धि हुई है। 1 जनवरी 2021 को महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव केसेस 3179 थे जो 10 मार्च 2021 को बढ़कर 10410 हो गए हैं।

पंजाब में कोरोना के मामलों के बढ़ने की रफ्तार सबसे अधिक

इसी तरह से पंजाब में कोरोना वायरस के मामले 1 जनवरी 2021 को 278 से बढ़ाकर 10 मार्च 2021 को 1104 हो गए हैं। यानी यहां पर कोरोना के मामलों के बढ़ने की रफ्तार सबसे अधिक 509% है। हरियाणा भी पीछे नहीं है हरियाणा में 8 फरवरी को कोरोना के 74 पॉजिटिव मामले थे जो 10 मार्च को बढ़कर 297 हो गए हैं। यहां पर यह वृद्धि दर 302% है।

Corona virus new strain-4

मध्यप्रदेश में 10 फरवरी को 173 मामले थे जो 10 मार्च को 456 हो चुके हैं। दिल्ली में 10 फरवरी को 125 मामले थे जो बढ़कर 301 हो चुके हैं। इसके अलावा आसाम में कोरोना मामलों की वृद्धि दर 138% है। गुजरात में 125%, राजस्थान में 111 और आंध्र प्रदेश में 105 फीसद है।

ये भी देखें: लिव-इन रिलेशनशिप: आसान हो जाएगा शादी से पहले साथ रहना, इन बातों का रखें ध्यान

janta carfu

22 मार्च को लगा था जनता कर्फ्यू

वास्तव में देश के बीच घनी आबादी वाले 20 राज्यों में से 17 राज्यों में 20% से अधिक की कोरोनावायरस की वृद्धि है। गौरतलब है 2020 में इन्हीं दिनों कोरोनावायरस को देखते हुए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाया गया था और 24 मार्च से लॉक डाउन किया गया था। हालात फिर उसी ओर बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन की स्थिति है। अन्य राज्य भी इसी दिशा में बढ़ रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है की कोरोनावायरस को हल्के में ना लें, खांसी जुकाम की स्थिति में घर से बाहर ना निकले मास्क पहनकर ही बाहर निकले लोगों से उचित दूरी बनाकर चलें और सैनिटाइजर का उपयोग थोड़ी थोड़ी देर में करते रहें।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story