×

बेन स्टोक्स ने दिया कोहली को झटका, ऐसा करने वाले बने इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी

इग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक तगड़ा झटका दिया है। स्टोक्स को विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड का खिताब मिला है।

Aradhya Tripathi
Published on: 8 April 2020 3:33 PM GMT
बेन स्टोक्स ने दिया कोहली को झटका, ऐसा करने वाले बने इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी
X

इग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक तगड़ा झटका दिया है। स्टोक्स ने कोहली की 3 साल से चली आ रही बादशाहत को खतम करते हुए क्रिकेट के सबसे बड़ा सम्मान विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड को अपने नाम कर लिया। विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक ने 2019 में शानदार प्रदर्शन के लिए बेन स्टोक्स विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है।

स्टोक्स ने रोका कोहली का 3 साल का सिलसिला

वर्तमान समय में विश्व क्रिकेट में भारतीय कप्तान विराट कोहली का डंका बजता है। चाहे वनडे हो, टेस्ट हो या टी-20 हर फार्मेट में कप्तान कोहली अपना लोहा मनवा चुके हैं। फिर चाहे ICC की रैंकिंग हो या अवार्ड विराट कोहली हर जगह छा जाते हैं। लेकिन इस बार इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने विराट कोहली की पिछले 3 साल से चली आ रही बादशाहत को ख़तम कर दिया। इस बार इंग्लैण्ड के इस धाकड़ ऑलराउंडर ने विराट कोहली के पिछले तीन साल से चले आ रहे दबदबे को खत्म करके साल 2019 का विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें- यूपी सरकार ने मास्क पहनना या फेस कवर करना अनिवार्य किया

स्टोक्स से पहले लगातार पिछले 3 सालों से विराट कोहली इस खिताब को अपने नाम कर रहे थे। भारतीय कप्तान विराट कोहली को 2016,2017 और 2018 में लगातार तीन बार विजडन ने साल का विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना था। लेकिन इस बार बेन स्टोक्स ने साल 2019 में शानदार खेल दिखाते हुए कोहली का तीन साल का यह सिलसिला रोक दिया।

सम्मान हांसिल करने वाले इंग्लैण्ड के दूसरे खिलाड़ी

बेन स्टोक्स को यह सम्मान 2019 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मिला। ज्ञात हो की साल 2019 पूरे इंग्लैण्ड के लिए उनके क्रिकेट इतिहास का सबसे यादगार साल रहा है। और हमेशा रहेगा । क्योंकि ये वो ही साल है जब इंग्लैण्ड इतिहास में पहली बार विश्व विजेता बना। इंगलैंड ने साल 2019 में ही वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। साल 2019 इंग्लैण्ड के साथ साथ बेन स्टोक्स के लिए भी उनके कैरियर का टर्निंग पॉइंट साबित होते हुए उनके लिया सुनहरा व यादगार साल रहा है।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के बावजूद हाॅटस्पाॅट क्यो हुए सील, जानें वजह….

इस साल स्टोक्स शानदार फार्म में रहे। इंग्लैण्ड को विश्व विजेता बनाने में भी स्टोक्स ने अहम भूमिका निभाते हुए वर्ल्ड कप फाइनल में एक बहुत ही उपयोगी पारी खेलते हुए सुपर ओवर में 15 रन बनाए।

बेन स्टोक्स के लिए ये सम्मान इस लिए भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे हांसिल करने वाले वे इंग्लैण्ड के दूसरे ही खिलाड़ी हैं। उनसे पहले यह सम्मान साल 2005 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ को मिला था। तबसे लेकर आज तक किसी भी इंग्लिश खिलाड़ी को यह सम्मान नहीं मिला है।

एलेक्स पेरी बनी विश्व की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर

स्टोक्स के अलावा विजडन ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी को विश्व की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना है। पेरी उन पांच खिलाड़ियों में भी शामिल हैं जिन्हें विजडन का वर्ष का क्रिकेटर चुना गया है। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के तीन और खिलाड़ी भी इस सूची में शामिल हैं। विजडन की ओर से इंग्लिश ऑलराउंडर के बारे में कहा गया, ' बेन स्टोक्स ने कुछ सप्ताह के अंदर दो बार बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा और भाग्य के दम पर विश्व कप फाइनल में लक्ष्य का पीछा कर रहे इंग्लैंड का बचाव किया और सुपर ओवर में भी 15 रन ठोके।

ये भी पढ़ें- कोरोना से जंग: इस एक्टर ने क्वारन्टीन सेंटर बनाने के लिए दिया अपना पूरा होटल

इसके बाद उन्होंने हेंडिग्ले में तीसरे टेस्ट मैच में सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक पारी खेली, उन्होंने नाबाद 135 रन बनाकर इंग्लैंड को एक विकेट से जीत दिलाई।' विजडन ने स्टोक्स की साल 2019 की दो बेहतरीन व यादगार परियों का जिक्र किया। जिसमें वर्ल्ड कप फाइनल में उनके द्वारा खेली गई यादगार पारी भी शामिल है। एलेक्स पेरी की अगर बात करें तो पेरी को इससे पहले 2016 में भी विजडन ने सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना था। पेरी विजडन की पांच क्रिकेटरों में जगह बनाने वाली सातवीं महिला क्रिकेटर हैं। यही नहीं वह पहली विदेशी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस सूची में जगह बनाई।

आंद्रे रसेल बने सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर

विजडन की ओर से एलेक्स पेरी के बारे में कहा गया ‘एलिस पेरी ने महिला एशेज में इस तरह का दबदबा बनाया जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने अपने इस प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। उन्होंने कैंटरबरी में शानदार गेंदबाजी करके 22 रन देकर सात विकेट लिए जबकि टॉटन में एकमात्र टेस्ट मैच में अपने बल्ले का कमाल दिखाकर 116 और नाबाद 76 रन बनाए।’ इसके अलावा वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर को आंद्रे रसेल को विजडन द्वारा टी-20 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया। रसेल को टी-20 में अपनी तूफानी पारियों के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ें- कोरोना: UP में मास्‍क पहनना हुआ अनिवार्य, नहीं पहना तो होगी कड़ी कार्रवाई

विजडन अलमानैक ने अपने मुखपृष्ठ पर उस चित्र को लिया है, जिसमें पिछले साल फाइनल में जोस बटलर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल को रन आउट कर रहे हैं। यह निर्णायक क्षण था, जिससे इंग्लैंड का पहली बार वन-डे क्रिकेट में विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरा हुआ था। विजडन की सम्मान सूची में इस बार कोई भी भारतीय पुरुष या महिला खिलाड़ी जगह नहीं बना पाया।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story