×

मंत्री पर बम से हमला: बंगाल में मचा बवाल, BJP-TMC कार्यकर्ताओं में खूनी संघर्ष

पश्चिम बंगाल में उस समय हड़कंप मच गया जब मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों ने मंत्री जाकिर हुसैन पर बम से हमला कर दिया। इस हमले में मंत्री जाकिर हुसैन गंभीर घायल हो गए।

Shivani Awasthi
Published on: 18 Feb 2021 3:17 AM GMT
मंत्री पर बम से हमला: बंगाल में मचा बवाल, BJP-TMC कार्यकर्ताओं में खूनी संघर्ष
X

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का माहौल गर्माता जा रहा है। भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं अब बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मंत्री जाकिर हुसैन के बम धमाके में घायल होने की खबर आ रही है।

मुर्शिदाबाद में मंत्री जाकिर हुसैन बम धमाके में घायल

दरअसल, पश्चिम बंगाल में उस समय हड़कंप मच गया जब मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों ने मंत्री जाकिर हुसैन पर बम से हमला कर दिया। इस हमले में मंत्री जाकिर हुसैन गंभीर घायल हो गए। वहीं मंत्री के साथ मौजूद दो अन्य लोगों के भी हमले में घायल होने की खबर है।

ये भी पढ़ेँ- उन्नाव दर्दनाक कांड: पेड़ से बंधी मिली तीन नाबालिग बच्चियां, दो की मौत

कोलकाता भेजे गए मंत्री जाकिर हुसैन

इस घटना के बाद मौके पर पुलिस बल पहुँच गयी और जांच में जुट गयी। मामले में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक अमिय कुमार बेरा ने जानकारी दी कि जाकिर हुसैन की हालत स्थिर हैं और अब वे खतरे से बाहर हैं। हालाँकि हमले में उनके एक हाथ और एक पैर में चोटें आई है। उन्हें फिलहाल कोलकाता रेफर कर दिया गया है।

BJP-TMC

मंत्री के काफिले में दो लोग और घायल

बताया जा रहा है कि मंत्री जाकिर हुसैन पर हमला उस वक्त हुआ, जब वह अपने काफिले के साथ निमिता रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे। तभी उनके काफिले पर पेट्रोल बम फेंककर हमला किया गया है। जाकिर हुसैन को कोलकाता जाना था।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने की निंदा

इस घटना की जानकारी के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि 'मैं पश्चिम बंगाल के निमटीटा रेलवे स्टेशन पर हुए नृशंस बम हमले की निंदा करता हूं। इस हमले में जो घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।'



कोलकाता में भाजपा-TMC कार्यकर्ताओं के बीच बवाल

इसी बीच कोलकाता में भाजपा और TMC के कार्यकर्ता भी आपस में भीड़ गए। जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता फूलबागान एरिया में डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय एक मामले की जानकारी लेने के लिए जा रहे थे। तभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पक्षों के बीच बहस शुरू हुई और कुछ ही देर में एकदूसरे से भिड़ गए। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे, जिसमे कुछ लोग घायल हो गए।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story