×

Bhagwa Vande Bharat Train: पहली बार पटरी पर उतरी भगवा वंदे भारत, नई ट्रेन में रंग समेत किए गए हैं कई बदलाव

Bhagwa Vande Bharat Express Train Route Timing: ट्रेन के कलर को बदल दिया गया है और यह बदला रंग चर्चाओं में है। सफेद-नीले रंग के कॉम्बिनेशन वाली वंदे भारत अब भगवा रंग में दिखेगी। केसरिय रंग की इस नई ट्रेन को ट्रायल के लिए पहली बार पटरियों पर ट्रायल के लिए उतारा गया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 20 Aug 2023 9:12 AM GMT
Bhagwa Vande Bharat Train: पहली बार पटरी पर उतरी भगवा वंदे भारत, नई ट्रेन में रंग समेत किए गए हैं कई बदलाव
X
Bhagwa Vande Bharat Express Train Route Timing (photo: social media )

Bhagwa Vande Bharat Express Train Route Timing: सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्टों में शुमार है। इस ट्रेन को इस तरह विकसित किया गया है कि ताकि लोग जब इनमें सफर करें तो उन्हें विकसित देशों की रेलगाड़ियों जैसा महसूस हो। अब तक देश में 25 वंदे भारत ट्रेनें अलग-अलग रूट्स पर चलाई जा चुकी हैं। इस बीच ट्रेन में कई बदलाव किए गए हैं, जिसमें इसका कलर भी शामिल है।

देश में फिलहाल सफेद-नीले रंग के कॉम्बिनेशन वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरियों पर दौड़ रही है। लेकिन अब ये बिल्कुल नए अवतार में दौड़ती नजर आएगी। ट्रेन के कलर को बदल दिया गया है और यह बदला रंग चर्चाओं में है। सफेद-नीले रंग के कॉम्बिनेशन वाली वंदे भारत अब भगवा रंग में दिखेगी। केसरिय रंग की इस नई ट्रेन को ट्रायल के लिए पहली बार पटरियों पर ट्रायल के लिए उतारा गया है.

ट्रायल के बाद यात्रियों के लिए होगी उपलब्ध

नए केसरिया वंदे भारत ट्रेन का निर्माण चेन्नई स्थित इंडियन कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में किया गया है। पहली बार इसे टेस्टिंग के लिए फैक्ट्री से रवाना किया गया। रेलवे से सूत्रों ने बताया कि नई वंदे भारत का फिलहाल ट्रायल किया जा रहा है। सफलतापूर्वक ट्रायल के बाद यह यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा। अब भविष्य में जो भी वंदे भारत ट्रेन बनेंगी, उसका कलर यही होगी।

आईसीएफ के जनरल मैनेजर बीजी माल्या ने नए केसरिया रंग के वंदे भारत को लेकर कहा कि ये हमारे तिरंगे रंग का है। तिरंगे में मौजूद एक रंग केसरिया से ही इसे लिया गया है। इसे ग्रे कलर के साथ कॉम्बिनेशन किया गया है। ये काफी अच्छा लग रहा है।

नई केसरिया वंदे भारत में किए गए हैं बदलाव

नई केसरिया वंदे भारत ट्रेन में कई बदलाव किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, नई ट्रेन में सीट्स को और आरामदायक बनाया गया है, कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स एड किए गए हैं। चार्जिंग प्वाइंट की संख्या बढ़ाई गई है। शौचालयों में लाइट 1.5 से बढ़ाकर 2.5 वॉट कर दी गई है। नलों में पानी के बहाव को बेहतर किया गया है। पर्दों को ज्यादा मजबूत और कम पारदर्शी बनाया गया है। एयरोसोल फायर डिटेक्शन और सप्रेशन सिस्टम लगाया गया है। बेहतर एसी के लिए एयर टाइटनेस बढ़ाया गया है। इसी प्रकार के कई अन्य छोटे-बड़े बदलाव किए गए हैं।

कब शुरू हुई थी पहली वंदे भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2018 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का ऐलान किया था। उन्होंने देशभर में ऐसी 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने की बात कही थी। देश में पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी। अब तक 25 वंदे भारत चलाई जा चुकी हैं। इस सेमा हाईस्पीड ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story