×

भारत बंद: CM खट्टर के कार्यक्रम से पहले बवाल, किसानों ने उखाड़ फेंके टेंट

आज भारत बंद का असर देश के कई जगहों पर देखने को मिल रहा है। इस बीच मंगलवार को करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कई कार्यक्रम तय थे, लेकिन किसानों ने देर रात टेंट को उखाड़ दिया और कुर्सियों फेंक दी। 

Shreya
Published on: 8 Dec 2020 5:47 AM GMT
भारत बंद: CM खट्टर के कार्यक्रम से पहले बवाल, किसानों ने उखाड़ फेंके टेंट
X
राहुल गांधी ने किसानों को लेकर अपने पुराने संबोधनों का एक वीडियो ट्वीट किया है। साथ ही राहुल ने यह भी कहा है कि अब भी वक्त है मोदीजी, अन्नदाता का साथ दो।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। आज यानी आठ दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का आह्वाहन किया है। किसानों के भारत बंद को कई राजनैतिक दलों और संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। किसानों के बुलाए भारत बंद का असर दिख रहा है। देश के अलग-अलग इलाकों में कई संगठन सड़कों पर उतरे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान संगठनों ने सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक भारत बंद के दौरान चक्का जाम करने की घोषणा की है।

आज तय था मुख्यमंत्री खट्टर का कार्यक्रम, लेकिन...

वहीं इस बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) का भारत बंद वाले दिन करनाल में एक कार्यक्रम तय था, लेकिन रात में बड़ी संख्या में आए किसानों ने कार्यक्रम में इस्तेमाल होने वाली कुर्सियां को फेंक दिया और टेंट भी उखाड़ दिए। दरअसल, मुख्यमंत्री को मंगलवार दोपहर 2 बजे करनाल के गांव पाढ़ा में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की करनाल वासियों को सौगात देनी थी। इसके अलावा उन्हें पाढ़ा गांव में ही पंचदेव तीर्थ पर भी जाना था।

यह भी पढ़ें: भारत की बड़ी जीत: अमेरिका ने चीन-पाकिस्तान को लगाई फटकार, ये है वजह

BHARAT BAND (फोटो- सोशल मीडिया)

किसानों ने उखाडें टेंट, फेंकी कुर्सियां

साथ ही CM मनोहर लाल खट्टर को करनाल शहर में स्मार्ट एजुकेशन परियोजना की शुरुआत भी करनी थी, लेकिन अचानक रात को बड़ी संख्या में किसानों ने गांव पाढ़ा में पहुंच कर मुख्यमंत्री खट्टर के कार्यक्रम का विरोध किया और कार्यक्रम में इस्तेमाल होने वाली कुर्सियों को फेंक दिया और टेंट भी उखाड़ दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाढ़ा गांव में बन रहे महिला कॉलेज के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण करने जाना था। बता दें कि इस महिला कॉलेज को 18 करोड़ रुपये की लागत से बनवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: चुनौती बना भारत बंद: भाजपा शासित राज्यों में अलर्ट पुलिस, इन पर कड़ी नजर

भारत बंद को इन दलों का समर्थन

बता दें कि कृषि कानून के खिलाफ किसानों के बुलाए भारत बंद को कई दल समर्थन दे रहे हैं। जैसे-

1. Congress

2. CPI(M)

3. DMK

4. CPI

5. RJD

6. NCP

7. JMM

8. SP

9. Shiv Sena

10. SAD

11.CPI(ML)

12. PAGD (Gupkar Alliance)

13. TMC

14. TRS

15. AIMIM

16. AAP

17. PWP

18. BVA

19. RSP

20. FB

21. SUCI (C)

22. Swaraj India

23. JD (S)

24. BSP

यह भी पढ़ें: आर्मी को मिला आदेश: LAC पर करो कब्जा, भारत ने उठाया ये बड़ा कदम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story