×

शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारियों का जंतर-मंतर पर हल्ला बोल, मुंबई में रोकी गयी ट्रेन

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर कई संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है, तो वहीं शाहीन बाग़ प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर नारेबाजी कर रहे हैं

Shivani Awasthi
Published on: 29 Jan 2020 8:49 AM GMT
शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारियों का जंतर-मंतर पर हल्ला बोल, मुंबई में रोकी गयी ट्रेन
X
Protest Against CAA

दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर कई संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है, तो वहीं लगभग 40 दिनों से दिल्ली के शाहीन बाग़ में बैठे प्रदर्शनकारी आज जंतर-मंतर पर कानून के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। एक ओर भारत बंद का असर दिख रहा है तो दूसरी ओर शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारियों की बुलंद आवाज सुनाई दे रही है।

Live Update:

-मुंबई में रोकी गयी ट्रेन:

CAA, NRC के खिलाफ प्रदर्शन का असर दिख रहा है। यहां पर कुछ दलित संगठनों ने बंद बुलाया। वहीं मुंबई की लोकल ट्रेन को रोक दी। प्रदर्शनकारियों के द्वारा लोकल ट्रेन को रोके जाने की वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दफ्तर जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है, जिसकी वजह से प्रदर्शनकारी और आम लोगों के बीच झड़प भी हो गई।

ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में BJP को तगड़ा झटका: इन दो नेताओं पर चुनाव आयोग का एक्शन

केरल विधानसभा में भी हंगामा:

-सीएए और एनआरसी का विरोध केरल विधानसभा में भी दिखा। संसद में जैसे ही गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने सीएए पर बोलना शुरू किया, उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गयी। दरअसल, गवर्नर सीएए के विरोध वाला पन्ना पढना नहीं चाहते थे। ऐसे में यूडीएफ के विधायकों ने गवर्नर के खिलाफ ह्लाबोल कर दिया।

-उत्तर प्रदेश में बंद का असर:

वाराणसी में भी भारत बंद का असर दिख रहा है। वाराणसी के नई सड़क, दालमंडी, कपड़ा मार्केट क्षेत्र में CAA, NRC के खिलाफ बंद का असर दिखा। बता दें कि वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है।

-कुंडा में सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी भी की है। जिसमे कई लोग घायल हो गये।

शाहीन बाग वाले जंतर-मंतर पर :

नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ शाहीन बाग में 40 दिन से प्रदर्शनकारी बैठे थे। आज ये लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ छात्र संगठन भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन कर रहे हैं।

बंगाल में चली गोलियां: दो की मौत:

वहीं बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों की झडप हो गयी। कथित तौर पर टीएमसी नेता ने गोली चला दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। आक्रोशित लोगों ने वाहनों में आगजनी की।

ये भी पढ़ें: यहां से नौकरी छोड़ भारत आया, जानें कौन है शरजील इमाम

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story