×

भारत बंद Live: पेट्रोल-डीजल और GST पर व्यापारियों का हल्लाबोल, नहीं दिखा असर

सुबह 6 से रात 8 बजे तह देशभर में भारत बंद रहेगा। इस दौरान सभी राज्यों के अलग-अलग शहरों में धरना प्रदर्शन होगा। सभी बाजार बंद रहेंगे।

Shivani Awasthi
Published on: 26 Feb 2021 3:03 AM GMT
भारत बंद Live: पेट्रोल-डीजल और GST पर व्यापारियों का हल्लाबोल, नहीं दिखा असर
X
सीरिया पर एयरस्ट्राइक की जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने सीरिया पर स्थिति ईरान समर्थित आतंकियों के ठिकाने पर एक हवाई हमला किया।

नई दिल्ली: देशभर में आज भारत बंद का आह्वाहन किया गया है। जीएसटी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों समेत कई मुद्दों पर देश के कई व्यापारी संगठन, ट्रांसपोर्टर्स ने बंद का एलान किया है। ऐसे में आज बाजारों, ट्रांसपोर्ट को बंद रखा जाएगा। बंद सुबह 6 बजे से शुरू होगा, जो आज शाम रात आठ बजे तक जारी रहेगा।

व्यापारियों का भारत बंद LIVE

भारत बंद का असर इन क्षेत्रों में

सुबह 6 से रात 8 बजे तह देशभर में भारत बंद रहेगा। जिसका असर कई क्षेत्रों, बाजारों ट्रांसपोर्टेशन में देखने को मिल सकता है। इस दौरान सभी राज्यों के अलग-अलग शहरों में धरना प्रदर्शन होगा। सभी राज्य स्तरीय-परिवहन संघों ने भारत सरकार की ओर से पेश किए गए नए ई-वे बिल कानूनों के विरोध में कैट का समर्थन किया है।

ये भी पढ़ें- दो दिन में ही भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया, अश्विन ने हासिल किया बड़ा मुकाम

40 हजार व्यापारी संगठनों का बंद को समर्थन

ऑल इंडिया ट्रांसपोटर्स वेलफेयर एसोसिएशन (AITWA) ने आज चक्का जाम का ऐलान किया है। सभी व्यावसायिक बाजार बंद रहेंगे। दावा किया जा रहा है कि इसमें 8 करोड़ छोटे कारोबारी, करीब 1 करोड़ ट्रांसपोर्टर, लघु उद्योग और महिला उद्यमी शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें- देश भर में भारत बंद, यहां जानिए किन-किन सेवाओं पर पड़ेगा असर

आज क्या क्या रहेगा बंद

सभी बाजार बंद रहेंगे।

सभी राज्यों के अलग-अलग शहरों में धरना प्रदर्शन होगा।

ट्रांसपोर्ट कार्यालयों को पूरी तरह बंद रखने की घोषणा की गई है।

किसी भी प्रकार की माल की बुकिंग, डिलिवरी, लदाई/उतराई बंद रहेगी।

सभी परिवहन कंपनियों को विरोध के लिए आज अपने वाहन पार्क करने को कहा गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story