×

बाघ का तांडव: देख कर कांप उठते हैं लोग, कैद होकर भी बेहद खतरनाक

हुआ यूँ कि महाराष्ट्र से भटक कर यह आदमखोर बाघ मध्य प्रदेश में घुस आया था। यह बाघ मध्य प्रदेश के बॉर्डर एरिया सारणी में शिकार की तलाश में आया था, तभी पकड़ लिया गया। यह बाघ सारणी में मिला है, इसलिए इसका नाम सरन रखा गया है। अब ये वन विहार में पिंजरे में क़ैद है और टीम लगातार इसकी हरकतों पर नज़र रख रही है।

SK Gautam
Published on: 16 Jun 2020 1:15 PM GMT
बाघ का तांडव: देख कर कांप उठते हैं लोग, कैद होकर भी बेहद खतरनाक
X

भोपाल: देश में लगभग तीन महीने लॉक डाउन लगे रहने के कारण लोग तो घरों में कैद हो गए। लेकिन वहीं दूसरी तरफ शहर और गाँव की सड़कें खाली बिलकुल खाली हो जाने के कारण जंगली जानवर शहर की सड़कों पर आ गए। कुछ ऐसी ही घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घटी है। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में इन दिनों एक आदमखोर बाघ बंद है।

बाघ का नाम सरन रखा गया

हुआ यूँ कि महाराष्ट्र से भटक कर यह आदमखोर बाघ मध्य प्रदेश में घुस आया था। यह बाघ मध्य प्रदेश के बॉर्डर एरिया सारणी में शिकार की तलाश में आया था, तभी पकड़ लिया गया। यह बाघ सारणी में मिला है, इसलिए इसका नाम सरन रखा गया है। अब ये वन विहार में पिंजरे में क़ैद है और टीम लगातार इसकी हरकतों पर नज़र रख रही है।

बाघ को भोपाल के वन विहार में शिफ्ट करने का लिया गया फैसला

वन विभाग की टीम ने इसे आम बाघ समझकर रेस्क्यू किया था। इसकी हरकतें देखने के बाद जांच की गई तो पता चला कि ये आदमखोर हो चुका है। आदमखोर हो जाने के कारण वन विभाग की टीम ने ये तय किया की बाघ को भोपाल के वन विहार शिफ्ट किया जाए। शिफ्ट करने के बाद सरन नाम के इस बाघ को को 7 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया। इसके यहां आने के बाद वन विहार में बाघों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

ये भी देखें: काम की 5 चीजें: साथी से हो रही दूरियां, तो ऐसे करें आप हैंडल

और बाघों से अलग है यह बाघ, सिर पर केकड़े की आकृति

बाघ सरन को सारणी से रेस्क्यू किया था, इसलिए विभाग ने इसका रेस्क्यू प्लेस से मिलता जुलता सरन नाम रखा। ये 5 साल का है। एक बात सरन को अन्य बाघों की तुलना में खास बनाती है, वो ये कि इसके सिर पर केकड़े की आकृति बनी है। केयर टेकर अवनीश त्रिपाठी सरन की देखभाल कर रहे हैं। अवनीश ने ये बात नोटिस की कि सरन के सिर पर केकड़े की आकृति बनी हुई है जो इस बाघ को औरों से अलग करती है।

ये भी देखें:जनता से लूट का विरोध 18 व 19 जून को दर्ज कराएगी भाकपा

केकड़े की आकृति सरन को एक स्पेशल आईडेंटिटी दे रही

वन विहार के अधिकारियों से ये जानकारी मिली है कि हर बाघ के शरीर पर अलग स्ट्रिप होती है। यही उसकी अलग पहचान होती है। इससे पहले कान्हा नेशनल पार्क का विश्व प्रसिद्ध बाघ मुन्ना के माथे पर पीएम कैट जैसे शब्द की आकृति थी, जिसने उसे दुनियाभर में पहचान दिलायी। अपनी इस खासियत की वजह से मुन्ना लोगों के बीच काफी फेमस हुआ था। अब सरन के सिर पर भी केकड़े की आकृति सरन को एक स्पेशल आईडेंटिटी दे रही है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story