×

नौसेना जवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग: हत्या से हिल उठी दिल्ली, मारी गई कई गोलियां

राजधानी दिल्ली से दहला देने वाली बड़ी खबर आ रही है। राजधानी के महानगर द्वारका इलाके में रविवार देर रात को भारतीय नौसेना के रिटायर्ड जवान को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Newstrack
Published on: 21 Sep 2020 7:36 AM GMT
नौसेना जवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग: हत्या से हिल उठी दिल्ली, मारी गई कई गोलियां
X
हत्या के गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रदीप खोखर है। मिली जानकारी के अनुसार, आपसी कहासुनी के बाद प्रदीप खोखर ने बलराज देशवाल को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी है। नेवी के रिटायर्ड जवान का हत्‍यारोपी हरियाणा में टीचर है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से दहला देने वाली बड़ी खबर आ रही है। राजधानी के महानगर द्वारका इलाके में रविवार देर रात को भारतीय नौसेना के रिटायर्ड जवान को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या के आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच भी शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें... सेना पर आतंकी हमला: पुलवामा हमले को दोहराने की कोशिश, घाटी में मची सनसनी

बलराज देशवाल भारतीय नौसेना से रिटायर्ड जवान

हादसे के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बलराज देशवाल (55) के रूप में की गई है। बलराज देशवाल भारतीय नौसेना से रिटायर्ड जवान थे। वह फिलहाल प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहे थे।

हत्या के गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रदीप खोखर है। मिली जानकारी के अनुसार, आपसी कहासुनी के बाद प्रदीप खोखर ने बलराज देशवाल को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी है। नेवी के रिटायर्ड जवान का हत्‍यारोपी हरियाणा में टीचर है।

murder फोटो-सोशल मीडिया

लगातार दिल्ली में घट रही आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं। पिछले 7 सितंबर को ऐसी ही खबर सामने आई थी कि किन्नरों के गुरु एकता जोशी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, जीटीबी एन्क्लेव (GTB Enclave) स्थित जनता फ्लैट में अज्ञात बदमाशों ने एकता जोशी की गोली मार कर हत्या की थी।

ये भी पढ़ें...मुंबई में लाशें ही लाशें: भरभराकर गिरी लोगों से भरी ये इमारत, कई की मौत

बदमाशों ने 4 गोलियां चलाई

बताया जा रहा घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मारी थी।गोली लगते ही एकता जोशी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जिसके बाद जल्दी-जल्दी उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने एकता के ऊपर 4 गोलियां चलाई थीं, जिसमें से उन्हें तीन गोलियां लगीं। इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे। स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामली की जांच शुरू की थी।

ये भी पढ़ें...सेना से कांपा चीन: भारत से चीनी सैनिकों का ये हाल, राफेल-मिराज ने किया कमाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story