×

दिल्ली में गिरी इमारत: दब गए मलबे में इतने लोग, भयानक मंजर देख कांपी राजधानी

दिल्ली से हादसे की बड़ी खबर आ रही है। पुरानी दिल्ली के सबसे मशहूर सदर बाजार में एक मकान अचानक से देखते ही देखते जमींदोज हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोग मलबे में दब गए। हालाकिं समय रहते सभी को निकाल लिया गया है।

Vidushi Mishra
Published on: 9 Feb 2021 7:19 AM GMT
दिल्ली में गिरी इमारत: दब गए मलबे में इतने लोग, भयानक मंजर देख कांपी राजधानी
X
सदर बाजार में ये हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। जिसके बाद से अफरा-तफरी मच गई। लोगों मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए कई कोशिशे करने लगे।

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली से हादसे की बड़ी खबर आ रही है। पुरानी दिल्ली के सबसे मशहूर सदर बाजार में एक मकान अचानक से देखते ही देखते जमींदोज हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोग मलबे में दब गए। हालाकिं समय रहते सभी को निकाल लिया गया है। इस बारे में फायर डिपार्टमेंट (Fire Department) के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 3 की हालत बेहद गंभीर है। और ये हादसा सदर बाजार के कुरैशी नगर के चरखी वाली गली में हुआ। इसके बाद सूचना मिलने पर फायर टेंडर की 6 वाहनों को राहत एवं बचाव के लिए मौके पर भेजा गया।

ये भी पढ़ें...तबाही की असली वजह: ग्लेशियर टूटने से नहीं हुआ हादसा, वैज्ञानिकों का खुलासा

बची लोगों की जान

सदर बाजार में ये हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। जिसके बाद से अफरा-तफरी मच गई। लोगों मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए कई कोशिशे करने लगे। लेकिन समय रहते फायर टेंडर के वाहनों ने राहत और बचाव कार्य में लगकर लोगों की जान बचा ली।

इससे पहले रविवार को राजधानी दिल्ली के ओखला फेज-2 इलाके में आग लग गई है। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस बारे में कहा जा रहा था कि आग संजय कॉलोनी में लगी है।

रिपोर्ट से सामने आई जानकारी के मुताबिक, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। जिसके चलते स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दे दी थी। और मौके पर स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझा लिया था।

FIRE फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...चमोली हादसा: एनटीपीसी प्रोजेक्ट में काम करने आए झारखंड के 9 मजदूर से नहीं हो पा रहा संपर्क

27 फायर टेंडर को रवाना

ऐसे में मौके पर पहुंचे एक अग्निशमन अधिकारी का कहना था कि हमें आग के बारे में रात 2 बजे फोन पर सूचना मिली थी। फिर इसके बाद आग को बुझाने के लिए मौके पर 27 फायर टेंडर को रवाना किया गया था।

आगे उन्होंने कहा कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस बारे में दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। राहत की बात ये है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी। पर तस्वीरों को देखने से लग रहा है कि काफी क्षति हुई थी।

ये भी पढ़ें...जौनपुर में सड़क हादसा: ट्रक-पिकप की जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत से कोहराम

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story