×

बिहार में शराबबंदी महज़ नाटक, जानिए क्या है असली सच्चाई

सच्चाई ये है कि, दोगुणा क़ीमत देने पर आसानी के साथ शराब उपलब्ध हो जाती है। दूसरे राज्यों से चोरी-छिपे पहुंचने वाले शराब को रोकने का ज़िम्मा नीतिश सरकार की है ना कि, अन्य राज्यों की।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 7 Oct 2020 1:57 PM GMT
बिहार में शराबबंदी महज़ नाटक, जानिए क्या है असली सच्चाई
X
बिहार में आधिकारिक तौर पर शराब बंदी लागू

रांची : बिहार में आधिकारिक तौर पर शराब बंदी लागू है। नीतिश सरकार के इस क़दम की देशभर में प्रशंसा भी हुई है। हालांकि, झारखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव इसे महज़ नाटक क़रार देते हैं। आईपीएस अधिकारी रहे रामेश्वर उरांव कहते हैं कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज़मीनी हक़ीक़त मालूम नहीं हैं। सच्चाई ये है कि, दोगुणा क़ीमत देने पर आसानी के साथ शराब उपलब्ध हो जाती है। दूसरे राज्यों से चोरी-छिपे पहुंचने वाले शराब को रोकने का ज़िम्मा नीतिश सरकार की है ना कि, अन्य राज्यों की।

शराब को लेकर कांग्रेस के साथ खड़ी है राजद

शराब पर पाबंदी को लेकर आरजेडी की झारखंड इकाई कांग्रेस के साथ खड़ी है। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता अनीता यादव कहती हैं कि, बिहार में सिर्फ काग़ज़ों में शराब बंदी है। सरकार ने सिर्फ अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए शराब बंदी लागू की है। शराब पर पाबंदी होने से इसे अधिक क़ीमत पर बेचा जा रहा है जिसका सीधा लाभ सरकार के नज़दीकी लोगों और पुलिस को मिल रहा है। शराब नहीं मिलने के दावों के बीच ज़हरीली शराब से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। सरकार के इस निर्णय से राजस्व को भारी नुकसान हुआ है। लिहाज़ा, झारखंड में शराब बंदी लागू नहीं की जाएगी।

यह पढ़ें...8 आंखों वाला जीव: हर कोई देख कांप उठा, है बेहद ही डरावना

jk सोशल मीडिया

जदयू झारखंड में शराब बंदी की पक्षधर

झारखंड में जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष सालखन मुर्मू कहते हैं कि, बिहार में शराब बंदी कोई नाटक-नौटंकी नहीं है। नीतिश सरकार के निर्णय का बिहार के समाज में व्यापक प्रभाव पड़ा है। शराब की वजह से पूरा समाज बर्बाद हो रहा है। झारखंड के संताल परगना क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों की मौत 40 साल में हो जा रही है। शराब की वजह से औरतें बेवा हो रही हैं। यही वजह है कि, उनकी पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में शराब बंदी लागू करने की बात कही थी।

यह पढ़ें...रेलवे का बड़ा ऐलान: 39 नई ट्रेनों को मिली मंजूरी, इस दिन से शुरू होगा संचालन

ranchi फाइल फोटो

चोरी-छिपे शराब की सप्लाई

इस बात में कोई शक़ नहीं है कि, झारखंड समेत कई राज्यों से बिहार में चोरी-छिपे शराब पहुंच रही है। पड़ोसी राज्य होने की वजह से झारखंड से शराब की खेप आसानी के साथ बिहार पहुंचाई जाती है। पिछले दिनों कई ऐसे मामले राजधानी रांची में सामने आए जिससे पता चलता है कि, बिहार में शराब की सप्लाई की जाती है। झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव का कहना है कि, बिहार सरकार ने शराब पर पाबंदी लगाई है। लिहाज़ा, इसे रोकने का ज़िम्मा भी नीतिश सरकार पर है। हालांकि, झारखंड सरकार अपने स्तर पर इसकी रोकथाम में लगी है।

jharkhand सोशल मीडिया से

बिहार चुनाव और शराब

बिहार चुनाव के दौरान अवैध तरीके से शराब की खेप न पहुंचे इसके लिए मुस्तैदी बेहद ज़रूरी है। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने आश्वासन दिया है कि, चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा जाएगा। झारखंड में भी 03 नवंबर को दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है। लिहाजा, पुलिस-प्रशासन चौकन्नी है।

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story