×

BJP को झटका: फंसा ये अरबपति उम्मीदवार, भाई के घर रेड में मिला खजाना

कुछ दिन पहले बिहार में भाजपा प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा पर आरोप लगा था कि उन्होने पार्टी का टिकट 3 करोड़ में खरीदा है। उन्हें रक्सौल से मैदान में उतारा गया।

Shivani
Published on: 17 Oct 2020 1:52 PM GMT
BJP को झटका: फंसा ये अरबपति उम्मीदवार, भाई के घर रेड में मिला खजाना
X

बिहार चुनाव से पहले तैयारियों में लगी भाजपा के लिए बुरी खबर है। रक्सौल से भाजपा के उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिन्हा के भाई के घर पर छापेमारी की गई। उनके आवास से 22 किलो से ज्यादा सोने के बिस्किट और 2 किलो चांदी बरामद हुई है। ये कार्रवाई नेपाल पुलिस ने की है। बता दें कि भाजपा नेता प्रमोद सिन्हा के भाई रक्सौल से सटे नेपाल के पर्सा जिले में रहते हैं, वहीं प्रमोद सिन्हा को भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव में रक्सौल से टिकट दिया है।

रक्सौल से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सिन्हा के भाई के घर छापा

दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में जेडीयू बीजेपी के बीच सीट शेयरिंग होने के बाद भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। इसमें एक नाम काफी चर्चा में रहा, वह है प्रमोद कुमार सिन्हा का। कुछ दिन पहले उनपर आरोप लगा कि प्रमोद सिन्हा ने भाजपा से 3 करोड़ में पार्टी का टिकट खरीदा था। उन्हें रक्सौल से भाजपा ने मैदान में उतारा है।

Bihar election raxaul BJP candidate pramod sinha brother raid 23-kg-gold-seized

ये भी पढ़ें- मरेगी चीनी सेना: भारत लाया ये खतरनाक हथियार, अब युद्ध को तैयार हमारी सेना

नेपाल पुलिस ने जब्त किया 22 किलो सोना के बिस्किट और चांदी

वहीं शनिवार को उनके भाई अशोक सिन्हा के घर पर भी रेड पड़ी तो लोग दंग रह गए। अशोक सिन्हा जो कि बिहार बॉर्डर के करीब नेपाल के पर्सा जिले में रहते हैं, के घर जब नेपाल पुलिस ने छापेमारी की तो 22 किलो 576 ग्राम सोने के बिस्किट और 2 किलोग्राम चांदी मिली है। पुलिस ने रेड के बाद इस बात की पुष्टि की है।

JP Nadda slams Congress over demanding restoring article 370 in jammu kashmir

ये भी पढ़ें- थर-थर कांपेंगे अपराधी: शुरू हुआ ‘मिशन शक्ति’, बेटियों को बचाएगी पिंक पुलिस

प्रमोद सिन्हा पर भी 3 करोड़ में टिकट खरीदने का आरोप

बता दें कि नेपाल में बीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 5 रेशमकोठी स्थित गणेश अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर 303 अशोक सिन्हा का फ्लैट है। सोने के इतने बिस्किट, गोल्ड ज्वेलरी, चंडी के गहने देख पुलिस भी दंग रह गयी। पर्सा के पुलिस कप्तान ने गंगा पंथ ने बताया कि अशोक सिन्हा के घर से मिला सोना चांदी जब्त कर लिया गया है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story