×

4 राज्यों पर खतरा: बनेंगे अगले कोरोना हॉटस्पॉट, महामारी होती जा रही भयानक

चार राज्यों ने चिंता बढ़ा दी हैं। आगामी दिनों में पूरे राज्य को कोरोना का हॉटस्पॉट घोषित किया जा सकता है। इनमे बिहार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल का नाम शामिल हैं।

Shivani
Published on: 27 July 2020 5:55 AM GMT
4 राज्यों पर खतरा: बनेंगे अगले कोरोना हॉटस्पॉट, महामारी होती जा रही भयानक
X

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 14 लाख से ज्यादा है। हाल के कुछ दिनों में रोजाना 45 हज़ार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। पूरा देश कोरोना से प्रभावित हैं लेकिन चार राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने चिंता बढ़ा दी हैं। यहां हालात इतने खराब है कि आगामी दिनों में पूरे राज्य को कोरोना का हॉटस्पॉट घोषित किया जा सकता है। इनमे बिहार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल का नाम शामिल हैं। इन चारों राज्यों में हर दिन मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा हो रहा है।

चार राज्यों में कोरोना का भयानक आंकड़ा:

बिहार-राज्य में 36 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले सामने आये। वहीं अब तक 232 लोगों की मौत हो चुकी है। हर दिन यहां सैंकड़ों नए संक्रमित स्पॉट हो रहे हैं।

कर्नाटक- में करीब एक लाख कोरोना संक्रमित केस हो चुके हैं और मरने वालों का आंकड़ा दो हजार होने वाला है। यहां 25 जुलाई को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 5,072 नए कोविड-19 के मामले सामने आए।

ये भी पढ़ें- UP के इस जिले में कोरोना बेकाबू! लगा संपूर्ण लॉकडाउन, जारी किए गए नियम

आंध्र प्रदेश- इस राज्य में 88 हजार से ज्यादा कोविड मामले हैं और 985 लोगों की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो गयी। आंध्र प्रदेश में में हर दिन हजारों की तादाद में संक्रमित मिल रहे हैं। बीते तीन दिनों में क्रमश: 6045, 7998 और 8147 केस आए हैं।

पश्चिम बंगाल- वेस्ट बंगाल में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58,718 हो चुका है और मरने वालों की संख्या 1 हजार 300 से ज्यादा है।

हॉटस्पॉट बनने के करीब 4 राज्य, ये है वजह

किसी भी इलाके के कोरोना हॉटस्पॉट बनाये जाने की तीन वजह होती है, पहली - पॉजिटिव रेट में इजाफा, दूसरी -रोज आने वाले नए संक्रमितों की ग्रोथ रेट और तीसरी- दस लाख की आबादी पर टेस्टिंग की स्थिति।

ऐसे हालात शुरू ने दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडू में देखने को मिले थे और इन तीनों राज्यों को हॉटस्पॉट बना दिए गए थे। लेकिन हाल ही में इन राज्यों में न केवल कोरोना का आंकड़ा थमा है, बल्कि टेस्टिंग बढ़ी और कोरोना का प्रतिदिन आने वाला ग्रोथ रेट भी कम हुआ। हलांकि अब ये स्थिति बिहार, आंध्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक की हो गयी है। ऐसे में ये चारों राज्य हॉटस्पॉट बनने की कगार पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें- भारत में कोरोना वायरस के टूटे सारे रिकॉर्ड, एक दिन में आए इतने मामले, 708 मौतें

इन राज्यों में आई आफत, दोगुने होते जा रहे केस:

ये चिंता की बात है कि भारत में इन दिनों लगभग हर 20 दिनों में कोरोना के केस दोगुने हो रहे हैं। कर्नाटक में सबसे ज्यादा मरीज दोगुनी संख्या में बढ़ते जा रहे हैं। यहां हर 6 दिनों में कोरोना के मरीज़ों की संख्या दोगुनी हो रही है। इसके बाद आंध्र प्रदेश में कोरोना आंकड़ा 14 दिनों में ही डबल हो गया था, हालाँकि अब 7 दिनों में आंकड़ा दोगुना हो रहा है। पश्चिम बंगाल में ये 8 दिनों में कोरोना मरीज डबल हो रहे है, वहीं बिहार में 15 दिनों में मरीज़ों की संख्या दोगुनी हो रही है।

10 लाख की आबादी पर टेस्टिंग में फेल ये राज्य

कोई भी इलाक़ा हॉटस्पॉट की श्रेणी में तब आता है, जब वहां टेस्टिंग की स्थिति 10 लाख की आबादी में कम होती है। भारत में हर 10 लाख की आबादी पर 12222 लोगों के टेस्ट हो रहे हैं। देश में आंध्र प्रदेश टेस्टिंग में टॉप पर है। यहां हर 10 लाख की आबादी पर सबसे ज्यादा 30,556 टेस्ट हो रहे हैं, जबकि कर्नाटक में 17375 टेस्ट हो रहे हैं। बिहार की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां हर 10 लाख की आबादी पर सिर्फ 3,699 टेस्ट हो रहे हैं। वहीं बंगाल में 8143 टेस्ट हो रहे है।

ये भी पढ़ें- खतरे में हिमालय: हवाएं उगल रहीं जहर, बर्फीली चादरों पर कालिख पोत रहे ये देश

पॉजिटिविटी रेट सबसे ज्यादा

इसके अलावा मौजूदा समय में देश का पॉजिटिविटी रेट 8.5% है। इसमें महाराष्ट्र सबसे आगे है। यहां पॉजिटिविटी रेट 21% है। वहीं कर्नाटक में 16.2%, पश्चिम बंगाल में 16.1%, बिहार-13.8% और आंध्र प्रदेश-13% पॉजिटिविटी रेट है। बता दें कि पॉजिटिविटी रेट में लगातार इजाफे का मतलब खतरा है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story