×

बिहार के CM से ज्यादा अमीर हैं उनके मंत्री, जानिए कौन कितनी संपत्ति का मालिक

बिहार में शासन की पारदर्शिता को दिखाते हुए राज्य की नीतिश सरकार के मंत्रियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा की है। अपनी संपत्ति घोषित करने वालों में राज्य के मंत्रियों के अलावा सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हैं। नीतीश कुमार की घोषित संपत्ति के अनुसार उनके पास कैश के रूप में 38 हजार 39 रुपए हैं

suman
Published on: 1 Jan 2020 5:25 PM GMT
बिहार के CM से ज्यादा अमीर हैं उनके मंत्री, जानिए कौन कितनी संपत्ति का मालिक
X

पटना: बिहार में शासन की पारदर्शिता को दिखाते हुए राज्य की नीतिश सरकार के मंत्रियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा की है। अपनी संपत्ति घोषित करने वालों में राज्य के मंत्रियों के अलावा सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हैं। नीतीश कुमार की घोषित संपत्ति के अनुसार उनके पास कैश के रूप में 38 हजार 39 रुपए हैं जबकि उनके बेटे निशांत के पास 9697 रुपए हैं। मुख्यमंत्री के साथ-साथ बाकी के मंत्रियों की संपत्ति को भी सार्वजनिक किया गया है।

*वहीं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर हैं। इतना ही नहीं उनकी पत्नी अपने पति सुशील मोदी से ज्यादा अमीर हैं। मंगलवार को घोषित अपनी संपत्ति के ब्योरे में मोदी ने इस बात की जानकारी दी है। बैंक में जमा, शेयर में निवेश, सोना और इंश्योरेंस में निवेश मिलाकर सुशील मोदी के पास करीब 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति है। मोदी के मुकाबले उनकी पत्नी के पास इस प्रकार के निवेश और जमा मिलाकर कुल 1.65 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

यह पढ़ें...नया-नया साल और ये ट्रैफिक जाम, पूरा दिन रेंगता रहा शहर, देखें तस्वीरें

*राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के पास कुल 86.52 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति है तो उनकी पत्नी के पास कुल 42.31 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति है। नकद के रूप में मंगल पांडेय के पास 23500 रुपये और उनकी पत्नी के पास 38 हजार रुपये हैं। दो बैंक खातों में मंगल पांडेय ने अन्य सेविंग सहित करीब 10.78 लाख रुपये जमा किए हैं।

*खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री बृजकिशोर बिंद नीतीश सरकार के सबसे कम पैसे वाले मंत्री हैं। उनके पास बैंकों में करीब 37 लाख 27 हजर रुपये जमा है और पत्नी के नाम छह लाख 73 हजार रुपये जमा हैं। इनके पास एक स्कार्पियो और एक बोलेरो गाड़ी है और गाड़ी खरीद का साढ़े आठ लाख कर्ज भी है।

*राज्य के उद्योग मंत्री श्याम रजक गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास होंडा सिटी कार और दो स्कार्पियो है तो वहीं उनकी पत्नी के पास टाटा सफारी है। रजक के पास 1.20 करोड़ और पत्नी के नाम 93 लाख की संपत्ति है।

*शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा के पास एक जर्मन बंदूक है तो वहीं उन्होंने कर्ज लेकर स्कार्पियो खरीदा है। इनके पास नकद 82 हजार रुपये हैं तो वहीं उनकी पत्नी के पास 55 हजार रुपये नकद है।

*गन्ना मंत्री बीमा भारती के पास नकद साठ हजार रुपये है और इनके पति अवधेश मंडल के पास नकद एक लाख 20 रुपये हैं।

*पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत के पास 35 हजार रुपये कैश है, जबकि पत्नी के पास कैश भी नहीं हैं। मंत्री ने पांच बैंक खातों में करीब 44 लाख रुपये जमा कर रखे हैं तो पत्नी के पास तीन खातों में 1.06 लाख जमा है। उनके पास एक टवेरा और एक स्कार्पियो, 340 ग्राम सोना है।

यह पढ़ें...कमलनाथ सरकार ने दिया इस समुदाय को खास तोहफा, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

*समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह के पास सबसे अधिक 1.34 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनके पास निवेश, सोना,चांदी, वाहन और बीमा को लेकर कुल 36.43 लाख की चल संपत्ति हैं।

* इसके अलावा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार राइफल और पिस्टल के शौकीन हैं। उनकी पत्नी सहित उनके पास करीब तीन करोड़ 60 लाख 50 हजार 476 रुपये की संपत्ति है।

*सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री नीरज कुमार के पास 49 हजार 390 रुपये की बाइक है, पत्नी से ज्यादा कैश रखते हैं।उनके पास 18,369 रुपये है, जबकि पत्नी के पास 8,812 रुपये, बेटे के पास आठ हजार 812 और बेटी के पास नौ हजार 587 रुपये कैश है।

*पहली बार मंत्री बने संजय झा की संपत्ति कई मंत्रियों से अधिक है। सरकारी बेवसाइट पर जारी संपत्ति के ब्योरे के अनुसार संजय झा खुद एक करोड़ 93 लाख की चल संपत्ति के स्वामी हैं।

*नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के पास कुल सात करोड़ 68 लाख की चल संपत्ति है। मंत्री के पास नौ लाख 36 हजार 749 रुपया बैंक में डिपोजिट, शेयर में 17 लाख, 36 हजार 880, म्यूचुअल फंड में 16 लाख 21 हजार 671 रुपया है।

यह पढ़ें...PM मोदी 5 जनवरी को करेंगे डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन, राजनाथ रहेंगे लखनऊ में

*श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा से अधिक उनकी पत्नी के पास कैश है। जहां मंत्री के पास कैश पच्चीस हजार है, तो पत्नी के पास 49 हजार है।

*राजस्व व भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल हथियार के शौकीन है। इनके पास 315 बोर की एक राइफल और 60 हजार कीमत वाली एक रिवाल्वर है। मंत्री के पास 25 ग्राम और मंत्री की पत्नी के पास करीब दो लाख 35 हजार की कीमत का 60 ग्राम सोना है।

*ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ज्वेलरी के शौकीन हैं। पत्नी सहित उनके पास कुल तीन करोड़ 58 लाख 97 हजार 238 रुपये की संपत्ति है। मंत्री के पास सात सोने के चेन और 10 अंगुठियां हैं।

suman

suman

Next Story